आठवीं बार बजट पेश कर रहीं निर्मला सीतारमण

लोकसभा में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पेश किया बजट।

झारखंड/बिहार ताज़ा ख़बर राष्ट्रीय ख़बर रोज़गार समाचार विधानसभा चुनाव

लोकसभा में वित्त मंत्री ने पेश किया बजट

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में बजट पेश कर दिया है। उन्होंने कहा कि यह बजट देश की आकांक्षाओं को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है और हम आर्थिक विकास की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।

लगातार आठवीं बार बजट पेश कर रहीं सीतारमण

निर्मला सीतारमण लगातार आठवीं बार संसद में बजट पेश कर रही हैं। इससे पहले वे छह पूर्णकालिक और दो अंतरिम बजट प्रस्तुत कर चुकी हैं।

भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था

अपने संबोधन में वित्त मंत्री ने कहा कि भारत इस समय दुनिया की सबसे तेजी से विकसित हो रही अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है। सरकार आर्थिक सुधारों को और अधिक गति देने के लिए विभिन्न कदम उठा रही है।

रोजगार और टैक्स में छूट को लेकर उम्मीदें

सरकार की ओर से रोजगार के क्षेत्र में कुछ अहम घोषणाएं किए जाने की संभावना है। वहीं, वेतनभोगी वर्ग (सैलरीड क्लास) को उम्मीद है कि इनकम टैक्स में छूट बढ़ाई जाएगी, जिससे उन्हें राहत मिलेगी।

किसान सम्मान निधि की राशि बढ़ाने की संभावना

कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार, केंद्र सरकार किसान सम्मान निधि की राशि में बढ़ोतरी करने का ऐलान कर सकती है। यह योजना किसानों के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से चलाई जा रही है।

शेयर बाजार शनिवार को भी रहेगा खुला

आज बजट पेश होने की वजह से शनिवार को भी शेयर बाजार खुला रहेगा। इससे पहले 23 जुलाई को मोदी सरकार ने बजट पेश किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *