रांची में पेयजल संकट को लेकर लोगों ने किया सड़क जाम

CM के आदेश के बावजूद रांची में पानी की भारी किल्लत

झारखंड/बिहार ताज़ा ख़बर विधानसभा चुनाव

रांची में पानी के लिए सड़क जाम, CM हेमंत सोरेन के आदेश के बाद भी नहीं सुधरे हालात

पेयजल संकट से परेशान लोगों का फूटा गुस्सा, सड़क पर उतरकर किया प्रदर्शन

झारखंड की राजधानी रांची में भीषण गर्मी और पेयजल संकट को लेकर लोगों का गुस्सा अब सड़क पर दिखाई देने लगा है। आज शहर के कई इलाकों में लोगों ने पानी की समस्या से परेशान होकर सड़क जाम कर दिया और प्रशासन के खिलाफ जमकर नाराजगी जताई।

स्थानीय लोगों का कहना है कि कई दिनों से इलाके में पानी की भारी किल्लत है। बार-बार शिकायत के बावजूद न तो नियमित जलापूर्ति हो रही है और न ही टैंकरों की पर्याप्त व्यवस्था की गई है। गर्मी के बीच पानी के लिए लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है।

दो दिन पहले ही CM हेमंत सोरेन ने दिए थे सख्त निर्देश

गौरतलब है कि दो दिन पहले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य में बढ़ती गर्मी और हीटवेव को देखते हुए सभी उपायुक्तों, पुलिस अधीक्षकों, थाना प्रभारियों, CO, BDO, पंचायत प्रतिनिधियों और सरकारी विभागों को स्पष्ट निर्देश जारी किए थे।

मुख्यमंत्री ने कहा था कि:

  • सरकारी कार्यालयों और सार्वजनिक स्थलों पर पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए
  • जल संकट वाले इलाकों में तत्काल टैंकर भेजे जाएं
  • खराब चापाकलों की मरम्मत कराई जाए
  • किसी भी गांव, टोला या मोहल्ले में पेयजल की कमी न हो

उन्होंने प्रशासन को मानवीय दृष्टिकोण और संवेदनशीलता के साथ काम करने का निर्देश भी दिया था।

जयराम महतो की एक्टिवनेस से कई नेताओं की बढ़ी टेंशन

आदेश के बाद भी जमीन पर नहीं दिखा असर

हालांकि मुख्यमंत्री के निर्देश के बावजूद राजधानी रांची में लोग पानी के लिए सड़क पर उतरने को मजबूर हैं। इससे सवाल उठने लगे हैं कि आखिर प्रशासनिक स्तर पर आदेशों का पालन कितना गंभीरता से किया जा रहा है।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि कई इलाकों में टैंकर समय पर नहीं पहुंच रहे और जलापूर्ति व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है।

भीषण गर्मी में बढ़ रही परेशानी

राज्य में लगातार तापमान बढ़ने और हीटवेव की स्थिति के कारण पेयजल संकट और गंभीर होता जा रहा है। ग्रामीण इलाकों से लेकर शहरी क्षेत्रों तक लोग पानी की समस्या से जूझ रहे हैं।

अब देखना होगा कि सड़क जाम और विरोध प्रदर्शन के बाद प्रशासन कितनी तेजी से हालात सुधारने के लिए कदम उठाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *