जमुई (Jamui):- बिहार में पकड़वा शादी काफ़ी चर्चित और विवादित रही है. आज भी इसके भुक्त भोगी मिल जायेंगे. इसमे एक लड़के को जबरदस्ती लड़की से शादी करा दी जाती है.
6 बच्चों की मां से शादी
बिहार के जमुई जिले में ऐसा ही कुछ हुआ,लेकिन यहां मामला तो बिल्कुल ही उलट दिखा यहां तो दोस्त की बीवी से ही जबरदस्ती शादी करा दी, वह भी छह बच्चो की मां से. पंचायत लगी और दोस्त की बीवी से अफेयर के शक में एक बच्चे के पिता से विवाह करा दिया.
महिला के पति के दोस्त का बस इतना कसूर था कि वह वहां उनकी जमीन के दास्तावेज को ठीक कराने में मदद करने गया था.यही सहायता लोगों की नजरों में अफेयर बनकर मुसीबत आन लाया और उसकी अनचाही शादी करवा दी गई.
दोस्त से ही जोर -जबरदस्ती
बेहद नाटकीय तरीके से जोर -जबरदस्ती से विवाह कराने का ये मामला जमुई के चेदलाही गांव का है. जहां राहुल शर्मा ने दोस्त रोहित तांती को जमीन के कागजात में मदद करने गया था.क्योंकि उसकी पत्नी मालती का अपने देवर के साथ जमीन विवाद चल रहा था और वह काफ़ी परेशान थी. इसी सहायता के लिए ही रोहित गया था, तब अफवाह लोगों के बीच फ़ैल गई कि दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा है.
इसके बाद पंचायत बुलाई गई और मुखिया बबलू यादव की पहल पर विवाह करा दिया गया.
शादी एक साजिश
राहुल ने बताया कि वह पहले से ही शादी शुदा और एक लड़की का पिता है. उसे झूठे आरोप लगाकर शादी करा दी गई है और इसे लेकर मारपीट की गई. मालती ने भी प्रेम -प्रसंग की बातों को निराधार और झूठ करार दिया. दोनों ने प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगाई है.पुलिस ने इस गंभीर मामले को लेकर जांच शुरू कर दी है.
जमुई में जो कांड हुआ, लाजमी है की कई गंभीर सवाल खड़े करता है. आखिर कोई बिना मर्जी के शादी किसी को कैसे करा सकता है. क्या जबरदस्ती शादी की इजाजत हमारा क़ानून देता है?.
