IIA Jharkhand: क्रिकेट टीम ‘झारखंड जंबो’ की जर्सी का भव्य विमोचन

खेल झारखंड/बिहार राष्ट्रीय ख़बर

IIA झारखंड चैप्टर की क्रिकेट टीम ‘झारखंड जंबो’ की जर्सी का विमोचन

IIAPL 2026 में राज्य का प्रतिनिधित्व करेगी झारखंड की आर्किटेक्ट टीम

रांची, इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ आर्किटेक्ट्स (IIA) झारखंड चैप्टर की क्रिकेट टीम ‘झारखंड जंबो’ की जर्सी का भव्य विमोचन आज शाम 4 बजे Celebration Banquet Hall, कर्मटोली में किया गया। यह आयोजन राज्य में खेल और पेशेवर एकता का प्रतीक बना।


दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ
कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई, जिसमें मुख्य रूप से झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) स्टेडियम के अध्यक्ष अजय नाथ सहदेव, कॉमनवेल्थ गेम्स की गोल्ड मेडलिस्ट रूपा रानी टिर्की और JK Sports Academy के निदेशक जितेन्द्र कुमार शामिल रहे।
जर्सी विमोचन राज्य की एकता और खेल भावना का प्रतीक
IIA झारखंड चैप्टर के चेयरमैन अतुल सराफ ने कहा कि जर्सी विमोचन केवल एक औपचारिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि यह राज्य की एकता, प्रतिस्पर्धा और खेल भावना का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि IIAPL 2026 देश का 15वां सीज़न है, जिसमें देशभर के 20 से 22 राज्यों के आर्किटेक्ट्स की टीमें हिस्सा लेंगी। इस बार टूर्नामेंट की मेजबानी केरल चैप्टर करेगा और मुकाबले 27 से 30 जनवरी 2026 तक कोच्चि में आयोजित होंगे।

झारखंड टीम का नेतृत्व तय
इस अवसर पर झारखंड टीम के कप्तान के रूप में आर्किटेक्ट दीप्तांशु शेखर और उपकप्तान के रूप में आर्किटेक्ट सुधांशु मरांडी के नाम की घोषणा की गई। दोनों खिलाड़ियों को टीम की कमान सौंपे जाने पर उपस्थित सदस्यों ने तालियों के साथ स्वागत किया।

खेल और स्वास्थ्य दोनों में आगे बढ़ रहे आर्किटेक्ट : अजय नाथ सहदेव
मुख्य अतिथि अजय नाथ सहदेव ने कहा कि आर्किटेक्ट्स अपने व्यस्त पेशेवर जीवन के बावजूद खेल के माध्यम से टीमवर्क और स्वास्थ्य पर ध्यान दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि वास्तुकला के साथ-साथ खेल गतिविधियों में भागीदारी राज्य के समग्र विकास की दिशा में सकारात्मक कदम है।

मैदान में टीमवर्क से राज्य का नाम रोशन करें : रूपा रानी तिर्की

विशिष्ट अतिथि रूपा रानी टिर्की ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आर्किटेक्ट खिलाड़ी मैदान में टीम भावना के साथ खेलें और झारखंड का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करें।

JK Sports Academy का सहयोग
JK Sports Academy के निदेशक जितेन्द्र कुमार ने कहा कि राज्य के आर्किटेक्ट खिलाड़ियों के लिए उनकी एकेडमी हमेशा अभ्यास हेतु खुली है। उन्होंने भविष्य में IIAPL झारखंड स्पोर्ट्स के राज्य स्तरीय आयोजन की मेजबानी के लिए एकेडमी की ओर से स्वागत का संदेश दिया।

स्पॉन्सर्स ने की नए उत्पादों की प्रस्तुति
कार्यक्रम में औद्योगिक साझेदारों के रूप में प्लेटिनम स्पॉन्सर KISOL और गोल्ड स्पॉन्सर Panoromic कंपनी ने अपने नए उत्पादों की प्रदर्शनी और प्रेजेंटेशन दी।

संचालन और धन्यवाद ज्ञापन
कार्यक्रम का सफल संचालन आर्किटेक्ट अपूर्व मिंज और अभिलाषा ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन संयुक्त सचिव आर्किटेक्ट अनुराग कुमार ने प्रस्तुत किया।

बड़ी संख्या में वरिष्ठ आर्किटेक्ट रहे मौजूद

इस अवसर पर वरिष्ठ आर्किटेक्ट अरुण कुमार, अमित बारला, अनुपम देव, नितेश पॉल नाग, गोपीकांत महतो, सौरभ टोप्पो, हर्ष राज, प्रीति विजय, अनुसा सिन्हा, हर्षा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

यह आयोजन न केवल खेल बल्कि पेशेवर एकजुटता और झारखंड की सकारात्मक छवि को राष्ट्रीय स्तर पर प्रस्तुत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *