Irfan Ansari

₹15 लाख मुफ्त इलाज वाला झारखंड हेल्थ मॉडल देशभर में चर्चा का विषय: शकील अहमद

झारखंड/बिहार ताज़ा ख़बर राष्ट्रीय ख़बर विधानसभा चुनाव

रांची में बिहार कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शकील अहमद का झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफ़ान अंसारी ने गर्मजोशी से स्वागत किया। यह मुलाकात राजनीतिक के साथ-साथ स्वास्थ्य नीति को लेकर भी खास चर्चा का केंद्र रही।

इस अवसर पर शकील अहमद ने हेमंत सोरेन के नेतृत्व में झारखंड सरकार द्वारा किए जा रहे जनकल्याणकारी कार्यों की खुलकर सराहना की। उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार की योजनाएं ज़मीनी स्तर पर आम लोगों को राहत पहुंचा रही हैं और यह मॉडल देश के अन्य राज्यों के लिए भी प्रेरणास्रोत बन रहा है।

विशेष रूप से शकील अहमद ने स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफ़ान अंसारी के नेतृत्व में लागू ₹15 लाख तक मुफ्त इलाज वाले ‘झारखंड हेल्थ मॉडल’ को ऐतिहासिक और जनहितकारी बताया। उनका कहना था कि यह मॉडल अब बिहार सहित पूरे देश में चर्चा का विषय बन चुका है और स्वास्थ्य क्षेत्र में एक नई दिशा तय कर रहा है।

उन्होंने यह भी कहा कि गरीब, वंचित और मध्यम वर्ग के लिए इस तरह की स्वास्थ्य सुविधा सामाजिक न्याय की भावना को मजबूत करती है और कांग्रेस की जनपक्षधर राजनीति को दर्शाती है।

गौरतलब है कि इस मुलाकात और झारखंड सरकार की उपलब्धियों से जुड़ी जानकारी को कांग्रेस विधायक एवं राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफ़ान अंसारी ने स्वयं साझा किया है, जिससे यह साफ संकेत मिलता है कि झारखंड का स्वास्थ्य मॉडल राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *