राजेंद्र सिन्हा को पांचवीं बार जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर खुशी व्यक्त
पलामू जिले में झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय नेतृत्व द्वारा राजेंद्र प्रसाद सिन्हा को पांचवीं बार जिला अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर खुशी की लहर दौड़ गई। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष, आकलन सफल सहायक अध्यापक सह प्रशिक्षित शिक्षक संघ के ऋषि कांत तिवारी ने उन्हें बुके भेंट कर एवं मिठाई खिलाकर अपनी खुशी जाहिर की।
झारखंड मुक्ति मोर्चा नेतृत्व का आभार
ऋषि कांत तिवारी ने कहा कि, हमारे राजनीतिक गुरु राजेंद्र प्रसाद सिन्हा पर पार्टी नेतृत्व ने जो विश्वास दिखाया है, उसके लिए मैं धन्यवाद देता हूं। संगठन की ओर से भी उनका हार्दिक आभार व्यक्त किया जाता है क्योंकि उन्होंने समाज के लिए निस्वार्थ भाव से कार्य किया है और आज उसी का यह परिणाम है। उनके फिर से जिला अध्यक्ष बनने पर पलामू जिला में खुशी का माहौल है।
नवनिर्वाचित जिला कमेटी को शुभकामनाएं
इस अवसर पर सहायक शिक्षक संगठन ने भी सभी नवनिर्वाचित जिला कमेटी सदस्यों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
सहायक शिक्षकों और समाजसेवियों की उपस्थिति
बधाई देने वालों में टीईटी पास सफल सहायक अध्यापक संघ के प्रदेश अध्यक्ष मिथिलेश उपाध्याय, आशीष रंजन उपाध्याय, उमा सिंह, धीरज मिश्रा समेत बड़ी संख्या में सहायक अध्यापक और समाजसेवी मौजूद थे।
