तमाड़ में शिक्षक-छात्र सम्मान सह विदाई समारोह का भव्य आयोजन.

झारखंड/बिहार रोज़गार समाचार

सम्मान समारोह का आयोजन

रांची- तमाड़ प्रखंड परिसर स्थित राजीव गांधी सभागार में शिक्षक-छात्र सम्मान सह शिक्षक विदाई समारोह 2025 का आयोजन किया गया। इस समारोह में तमाड़ प्रखंड के उत्कृष्ट शिक्षकों और आठवीं प्री-बोर्ड 2025 में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया। साथ ही सेवानिवृत्त शिक्षा पदाधिकारियों व शिक्षकों को विदाई दी गई।

मुख्य अतिथि एवं अतिथियों का स्वागत

समारोह की अध्यक्षता संतोष कुमार महतो, व्ययन एवं निकासी पदाधिकारी, तमाड़ ने की। मुख्य अतिथि के रूप में बादल राज, जिला शिक्षा अधीक्षक, रांची उपस्थित थे। उनके आगमन पर छात्राओं व शिक्षकों ने भव्य स्वागत किया। मंच पर मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथियों व गणमान्य व्यक्तियों का सम्मान किया गया। छात्रों ने गायन एवं नृत्य प्रस्तुत कर अतिथियों और शिक्षकों का अभिनंदन किया।

शिक्षकों की समाज में भूमिका पर विचार

दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। संतोष कुमार महतो ने अध्यक्षीय भाषण में कहा कि शिक्षकों की भूमिका समाज व राष्ट्र निर्माण में हमेशा महत्वपूर्ण रही है और आगे भी रहेगी।

उत्कृष्ट शिक्षकों व छात्रों का सम्मान

मुख्य अतिथि बादल राज ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया, जिनमें प्रमुख रूप से अर्जुन महतो, रेशमा डूंग डूंग, दशरथ ठाकुर, मुचीराय समद, अहिल्या देवी शामिल थे। साथ ही, आठवीं प्री-बोर्ड परीक्षा में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों और सेवानिवृत्त पदाधिकारी शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र एवं सोल उड़ाकर सम्मानित किया गया।

शिक्षा क्षेत्र में सुधार के प्रयास

अपने संबोधन में बादल राज, जिला शिक्षा अधीक्षक ने कहा कि तमाड़ प्रखंड को जिले में शिक्षा के क्षेत्र में प्रथम स्थान दिलाने के लिए सभी शिक्षकों को अथक प्रयास करना होगा। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि प्रखंड की सभी शिक्षा संबंधी समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाएगा।

विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति

विशिष्ट अतिथि के रूप में शांति मुनि तिर्की (वर्तमान प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी), जय मंगल लोहार (सेवानिवृत्त प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी, तमाड़), कामेश्वर सिंह (सेवानिवृत्त क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारी, बुंडू), मुमताज अंसारी (प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी, तमाड़), राजकिशोर महतो (सेवानिवृत्त व्ययन एवं निकासी पदाधिकारी) समेत अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान

सभा का संचालन आत्म प्रकाश पांडा ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में पिनाकी महतो, रवींद्रनाथ राय, सुरेंद्र महतो, भागीरथ हजाम, सुबोध महतो, जितेंद्र प्रसाद, इंद्रनाथ कुमार, वासुदेव महतो, धनेश्वर प्रमाणिक, सुनील गोराइ, दशरथ ठाकुर, विनोद कुमार, अभिषेक कुमार, सुमित कुमार, दशरथ महतो, महेंद्र मुंडा आदि का योगदान रहा।

महिला शिक्षिकाओं में शीतला सिंह, सुजाता किस्पोटा, मुकुता मेहता, रेशमा डूंग डूंग, बघेल आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अंत में भागीरथ हजाम ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *