रांची से भाजपा प्रत्याशी संजय सेठ और कोडरमा से बीजेपी की उम्मीदवार अन्नपूर्णा देवी आज नामांकन करेंगी। संजय सेठ के नामांकन कार्यक्रम में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शामिल होंगे। कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर के प्रदेश भाजपा ने पूरी तैयारी की है। संजय सेठ के कार्यक्रम के लिए राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में भव्य पंडाल बनाया गया है। पहले जनसभा आयोजित की जाएगी उसके बाद नामांकन के लिए पार्टी नेता प्रस्थान करेंगे।
आपको बता दें कि, झारखंड में लोकसभा की 14 सीटें हैं। इनमें भाजपा और और आजसू मिलकर चुनाव लड़ रही है। आजसू को मात्र गिरिडीह सीट मिला है जहां से चंद्रप्रकाश चौधरी उम्मीदवार हैं। बाकी 13 सीटों पर बीजेपी किस्मत आजमा रही है। 2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी को 14 में से 12 सीटे मिली थी। एक सीट झारखंड मुक्ति मोर्चा को और एक सीट कांग्रेस को प्राप्त हुई थी। हालांकि, पिछले दिनों कांग्रेस की सांसद गीता कोड़ा ने पाला बदलकर भाजपा का दामन थाम लिया है। लिहाजा, इस बार बीजेपी को 14 में से 14 सीटें लने का भरोसा है
