MGNREGA Workers Protest Ranchi

मनरेगा कर्मियों की मांगों पर सरकार करेगी ठोस कार्रवाई: ग्रामीण विकास मंत्री.

झारखंड/बिहार ताज़ा ख़बर विधानसभा चुनाव

रांची में मनरेगा कर्मियों के बीच पहुँची मंत्री दीपिका पांडे सिंह, समस्याएँ सुनीं; जल्द समाधान का भरोसा

रांची, 08 दिसंबर 2025:
ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग की मंत्री दीपिका पांडे सिंह आज रांची में प्रदर्शन कर रहे मनरेगा कर्मियों के बीच अचानक पहुँचीं और उनकी समस्याओं को प्रत्यक्ष रूप से सुना। सैकड़ों की भीड़ में मौजूद मनरेगा कर्मियों ने अपनी प्रमुख मांगें—ग्रेड पे निर्धारण, सेवा का नियमितीकरण, सामाजिक व सेवा सुरक्षा नीति, तथा बर्खास्तगी मामलों में पारदर्शी अपीलीय प्राधिकार की स्थापना—स्पष्ट रूप से मंत्री के सामने रखीं।

मंत्री दीपिका पांडे सिंह ने कर्मियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि उनकी सभी न्यायोचित और विधिसम्मत मांगों पर सरकार संवेदनशीलता के साथ विचार कर रही है। उन्होंने कहा कि व्यापक समीक्षा के बाद राज्य सरकार जल्द ही ठोस, सकारात्मक और न्यायसंगत निर्णय लेगी।

मंत्री ने स्पष्ट कहा कि मनरेगा कर्मियों का सम्मान, सुरक्षा और अधिकार सरकार की शीर्ष प्राथमिकताओं में शामिल हैं।
उन्होंने कहा,


“मनरेगा कर्मी ग्रामीण भारत की रीढ़ हैं। उनकी आवाज़ न केवल सुनी जाएगी, बल्कि उसके अनुरूप कार्रवाई भी सुनिश्चित की जाएगी।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *