GOAL इंस्टीट्यूट और FITJEE पर धोखाधड़ी का आरोप, PASWA अध्यक्ष ने दर्ज कराई FIR.

झारखंड/बिहार ताज़ा ख़बर रोज़गार समाचार

पासवा अध्यक्ष ने गोल और फिटजी पर दर्ज कराया धोखाधड़ी का मामला, कोचिंग संस्थानों के लिए नियमावली की उठाई मांग

मुख्य बातें:

  • गोल इंस्टीट्यूट और FITJEE पर फर्जीवाड़ा व नन-स्कूलिंग का आरोप

  • पासवा अध्यक्ष आलोक कुमार दुबे ने डोरंडा थाने में दर्ज कराई प्राथमिकी

  • FITJEE पर बच्चों से करोड़ों की ठगी कर चंपत होने का आरोप

  • जल्द ही लालपुर थाना में भी की जाएगी शिकायत

  • राज्यभर के कोचिंग संस्थानों के लिए नियमावली बनाने की मांग तेज



फर्जीवाड़े और गैरकानूनी नन-स्कूलिंग का आरोप

पटना आल इंडिया स्टूडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (पासवा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार दुबे ने रांची स्थित गोल इंस्टीट्यूट के निदेशक विपिन कुमार सिंह के खिलाफ फर्जीवाड़ा, धोखाधड़ी और अवैध नन-स्कूलिंग कराने का आरोप लगाते हुए डोरंडा थाना में एफआईआर दर्ज कराई है। उनका आरोप है कि यह संस्थान न केवल छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ कर रहा है, बल्कि कानून का भी खुला उल्लंघन कर रहा है।

FITJEE पर भी लगाया करोड़ों की ठगी का आरोप

इतना ही नहीं, आलोक दुबे ने देशभर में चर्चित कोचिंग संस्थान FITJEE पर भी बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि जनवरी 2025 में संस्थान ने झारखंड के छात्रों से करोड़ों रुपये की वसूली की और फिर भाग गया। अब एक बार फिर से संस्थान डोरंडा और लालपुर में नए सिरे से छात्रों को भ्रमित कर रहा है।

तेज धमाका और फिर खामोशी… नदी में गायब हो गया ट्रेलर!

पुलिस ने लिया मामला संज्ञान में, जल्द होगी कार्रवाई

इस शिकायत पर डोरंडा थाना प्रभारी श्रीमती दीपिका कुमारी ने एफआईआर स्वीकार की है और कानून के अनुसार उचित कार्रवाई का आश्वासन भी दिया है। आलोक दुबे ने कहा कि चूंकि FITJEE और गोल इंस्टीट्यूट दोनों का संचालन लालपुर क्षेत्र में भी होता है, इसलिए लालपुर थाना में भी कल प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।

कोचिंग संस्थानों के लिए नियमावली की मांग

आलोक दुबे ने साफ कहा है कि जब तक झारखंड में कोचिंग संस्थानों को नियंत्रित करने के लिए एक सख्त नियमावली नहीं बनती, पासवा का आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि इस बाबत जल्द ही मुख्य सचिव श्रीमती अलका तिवारी से मुलाकात कर समुचित कार्रवाई की मांग की जाएगी।

बिहार में छोटी-छोटी पार्टियां भी चुनावी रण में, क्या ये वोटकटवा साबित होगी?

सभी कोचिंग संस्थानों से की अपील

अंत में, पासवा अध्यक्ष ने झारखंड के सभी कोचिंग संस्थानों से अपील की है कि वे नन-स्कूलिंग जैसी गैरकानूनी गतिविधियों से तुरंत किनारा करें। उन्होंने यह भी कहा कि यह धंधा छात्रों के जीवन के साथ खिलवाड़ है और अब इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *