सोना-चांदी के आज के रेट, कल की संभावना और पिछले 5 दिनों का पूरा अपडेट
आज 16 नवंबर 2025 को सोने-चांदी की कीमतों में कोई बदलाव नहीं देखा गया। बाजार पूरी तरह स्थिर रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि कल कीमतों में हल्की गिरावट देखने को मिल सकती है।
22 और 24 कैरेट गोल्ड की कीमतें – आज और कल समान
साधारण तौर पर लोग 22 और 24 कैरेट सोना खरीदते हैं। आज 22 कैरेट सोने के 10 ग्राम का दाम ₹1,14,600 है, जो कल भी ठीक इतना ही था। इसी तरह 24 कैरेट सोना भी ₹1,25,080 प्रति 10 ग्राम के भाव पर स्थिर रहा।
चांदी की कीमत भी बिना बदलाव ₹1,69,000 प्रति किलो पर बनी हुई है।
झारखंड व बिहार के प्रमुख शहरों में रेट
रांची, जमशेदपुर, धनबाद, पटना, भागलपुर, दरभंगा और गया—इन सभी शहरों में सोना-चांदी के दाम राष्ट्रीय औसत के लगभग बराबर बने हुए हैं। कहीं भी कोई बड़ा बदलाव दर्ज नहीं किया गया।
पिछले 5 दिनों का रेट—कितना उतार-चढ़ाव?
15 November 2025 – ₹1,14,600 (स्थिर), ₹1,25,080 (स्थिर)
14 November 2025 – ₹1,17,200 (-700), ₹1,27,850 (-850)
13 November 2025 – ₹1,17,150 (+2100), ₹1,27,800 (+2290)
12 November 2025 – ₹1,15,750 (-300), ₹1,25,510 (-330)
11 November 2025 – ₹1,15,750 (+2250), ₹1,26,280 (+2460)
इस हिसाब से देखा जाए तो पिछले कुछ दिनों में सोने के दाम में तेज उतार-चढ़ाव रहा, लेकिन आज की स्थिति पूरी तरह स्थिर है।
गोल्ड की प्योरिटी—जानिए कौन-सा सोना कितना शुद्ध?
सोने की शुद्धता कैरेट में मापी जाती है।
-
24 कैरेट गोल्ड सबसे शुद्ध माना जाता है। यह बेहद लचीला होता है और इसमें किसी अन्य धातु की जरूरत नहीं होती।
-
22 कैरेट गोल्ड ज्वैलरी बनाने के लिए सबसे ज्यादा इस्तेमाल होता है क्योंकि यह 24 कैरेट की तुलना में थोड़ा कठोर होता है। इसमें सिल्वर, निकेल आदि मिलाए जाते हैं।
-
शुद्धता:
-
24 कैरेट – 100%
-
22 कैरेट – लगभग 91%
-
18 कैरेट – कच्चा सोना माना जाता है
-
कीमत भी इसी शुद्धता के हिसाब से तय होती है। जितना अधिक कैरेट, उतनी अधिक कीमत।
सोना-चांदी: पुराने जमाने से आज तक का भरोसेमंद निवेश
पहले के समय में किसी की आर्थिक स्थिति का अंदाजा इस बात से लगाया जाता था कि घर में कितना सोना-चांदी है। लोग इसे मजबूरी के वक्त के लिए सुरक्षित रखते थे।
आज के डिजिटल दौर में लोग शेयर, म्यूचुअल फंड या इक्विटी में निवेश तो करते हैं, लेकिन जोखिम भी उतना ही रहता है। इसके मुकाबले सोना-चांदी में निवेश को अब भी सुरक्षित और बेहतर विकल्प माना जा रहा है।
अब निवेश केवल फिजिकल गोल्ड-चांदी तक सीमित नहीं है।
ऑनलाइन गोल्ड—डिजिटल इन्वेस्टमेंट तेजी से लोकप्रिय हो रहा है।
शेयर बाजार गिर भी जाए तो आमतौर पर सोना-चांदी की कीमतें लंबे समय में खुद को संभाल लेती हैं। यही वजह है कि सालाना 15% तक रिटर्न का अनुमान निवेशकों को भरोसा दिलाता है।
इसी कारण हम आपको रोजाना सोना-चांदी के रेट और उतार-चढ़ाव की पूरी जानकारी देते हैं, ताकि आप निवेश संबंधी फैसले समझदारी से ले सकें।
