🔴 TSPC उग्रवादी सुमित लहरी घायल अवस्था में गिरफ्तार, साथी के पास से हथियार भी बरामद
मुख्य बिंदु:
-
गुप्त सूचना पर बुढ़मू-बड़कागांव सीमा क्षेत्र से दो उग्रवादी गिरफ्तार
-
मुख्य अभियुक्त सुमित लहरी पैर में प्लास्टर के साथ पकड़ा गया
-
साथी मनु सिंह के पास से हथियार और टीएसपीसी के पर्चे मिले
-
दोनों पर कई उग्रवादी कांडों में FIR दर्ज, हत्या और आगजनी के मामले शामिल
-
एक हफ्ते पहले एरिया कमांडर दिवाकर गंझू भी पकड़ा गया था
🔍 गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई, DIG और SSP रांची के निर्देशन में टीम गठित
रांची के पुलिस उप महानिरीक्षक-सह-वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) को यह गुप्त सूचना मिली कि टीएसपीसी (TSPC) का सक्रिय सदस्य सुमित लहरी बुढ़मू और बड़कागांव थाना की सीमा पर पैर का इलाज करा रहा है और छिपा हुआ है। सूचना की पुष्टि और त्वरित कार्रवाई के लिए वरिष्ठ अधिकारियों ने एक छापामारी टीम गठित की।
🚨 बिंजा गांव से घायल सुमित लहरी पकड़ा गया
छापामारी दल ने बुढ़मू-बड़कागांव सीमा क्षेत्र स्थित ग्राम बिंजा में छापेमारी की और वहां से सुमित लहरी (उम्र 19) को गिरफ्तार किया। उसके पैर पर प्लास्टर चढ़ा हुआ था और उसके पास टीएसपीसी का पर्चा भी मिला।
🔫 साथी मनु सिंह के पास से हथियार, कारतूस और पर्चे बरामद
सुमित की निशानदेही पर उसी गांव से मनु सिंह उर्फ अभिमन्यु को भी गिरफ्तार किया गया। उसके पास से:
-
एक पिस्टल
-
7.65 mm की दो जिंदा गोली
-
चिड़िया मारने वाला हथियार
-
तीन टीएसपीसी पर्चे
-
दो मोबाइल फोन बरामद हुए।
‘डराने की हर चाल बेकार जाएगी’- बाबूलाल का CM और अफसरों पर खुला हमला.
🔁 सुमित का उग्रवादी इतिहास: जेल से निकलते ही फिर शामिल हुआ TSPC में
सुमित लहरी पहले भी 2024 में बुढ़मू थाना कांड में जेल जा चुका है। जेल से छूटने के बाद वह टीएसपीसी के एरिया कमांडर दिवाकर गंझू के साथ दोबारा संगठन में शामिल हो गया और एक के बाद एक कई उग्रवादी घटनाओं को अंजाम देने लगा।
दिवाकर गंझू के जेल जाने के बाद सुमित लहरी खुद एरिया कमांडर बनने की कोशिश में था और हेन्देगीर, बिंजा, उरीमारी, पतरातु जैसे क्षेत्रों में दहशत फैला रहा था।
📁 सुमित लहरी के खिलाफ दर्ज प्रमुख मामले:
| थाना | कांड संख्या | धारा |
|---|---|---|
| बड़कागांव | 187/24 | 308(5)/3(5) BNS, 27 Arms Act |
| उरीमारी | 12/23 | 302/34 IPC, 27 Arms Act |
| उरीमारी | 316/24 | 308(4)/308(5)/111/351(2) BNS |
| उरीमारी | 71/25 | 109(1)/113(2)/118(2)/125/108(3)/108(4)/324 BNS, 27 Arms Act |
| बुढ़मू | 45/24 | 303(2)/292/126(2)/117(2)/308(2)/308(4) BNS, 17 CLA Act |
| बुढ़मू | 35/25 | 308(2)/308(4)/3(5) BNS, Arms Act, CLA Act |
👮♂️ एक सप्ताह पहले एरिया कमांडर भी गिरफ्तार
उल्लेखनीय है कि ठीक एक सप्ताह पहले इसी छापामारी दल ने एरिया कमांडर दिवाकर गंझू और एक अन्य सक्रिय सदस्य को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा था।
👥 छापामारी दल के सदस्य:
-
पु.उ.प. खलारी – श्री रामनारायण चौधरी
-
पु.अ.नि. रितेश कुमार महतो – थाना प्रभारी, बुढ़मू
-
पु.अ.नि. प्रभाष कुमार रवानी – बुढ़मू थाना
-
बुढ़मू थाना सशस्त्र बल
