नया सत्र शुरू, लेकिन स्कूलों की वसूली पर नहीं लगी रोक
झारखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल ने सोशिल मीडिया पर लिखा है कि, नया शैक्षणिक सत्र शुरू हो चुका है। लेकिन निजी स्कूलों की फीस वसूली की मनमानी अभी भी जारी है।

री-एडमिशन के नाम पर अभिभावकों से भारी वसूली
कई स्कूल री-एडमिशन फीस के नाम पर हजारों रुपये वसूल रहे हैं। इससे अभिभावक परेशान और मजबूर हैं।
शिक्षा मंत्री के निर्देश ज़मीन पर नहीं दिख रहे असरदार
हाल ही में शिक्षा मंत्री ने सख्त निर्देश जारी किए थे। लेकिन ज़मीनी हकीकत कुछ और ही कहानी कह रही है।
अभिभावकों की मजबूरी का स्कूल उठा रहे फायदा
कई निजी विद्यालय खुलकर नियमों की अनदेखी कर रहे हैं। वे अभिभावकों की मजबूरी का फायदा उठा रहे हैं।
शिक्षा बन गई है कमाई का जरिया
स्कूल शिक्षा को व्यापार बना चुके हैं। गुणवत्ता के बजाय कमाई पर पूरा ध्यान है।
क्या सरकार केवल निर्देश तक ही सीमित रहेगी?
लोग पूछ रहे हैं कि क्या सरकार सिर्फ आदेश जारी करेगी या कोई ठोस कार्रवाई भी होगी?
