Ranchi Safai Karmi Strike

रांची नगर निगम सफाईकर्मी हड़ताल स्थगित, प्रशासन ने मांगें मानी.

झारखंड/बिहार

रांची नगर निगम सफाईकर्मी हड़ताल स्थगित, यूनियन और प्रशासन के बीच त्रिपक्षीय वार्ता सफल

रांची, 24 सितम्बर 2025। रांची नगर निगम के सफाईकर्मियों की विभिन्न मांगों को लेकर 25 सितम्बर को प्रस्तावित हड़ताल को उप श्रमायुक्त, रांची की उपस्थिति में यूनियन और नगर निगम प्रशासन के बीच हुई त्रिपक्षीय वार्ता के बाद स्थगित कर दिया गया।

वार्ता के दौरान नगर निगम प्रशासन ने सफाईकर्मियों की कई महत्वपूर्ण मांगें स्वीकार की हैं, जिनमें प्रमुख हैं:

  • साल में 8 दिन अवकाश (4 राष्ट्रीय एवं 4 त्यौहार अवकाश)।

  • अकुशल श्रेणी से कुशल श्रेणी में प्रोन्नति।

  • निकाले गए कर्मियों की पुनः बहाली।

  • मृतक कर्मियों के आश्रितों को नियुक्ति।

  • ए टू ज़ेड कंपनी के कर्मियों का दिसंबर 2013 का बकाया वेतन भुगतान।

  • 1 अप्रैल 2025 से लागू वेतन वृद्धि का एरियर तीन किस्तों में भुगतान।

  • सभी कर्मियों को पहचान पत्र जारी करना।

बोनस, अतिरिक्त अवकाश और स्थायीकरण संबंधी मांगों पर अगले दौर की वार्ता में निर्णय लिया जाएगा।

सफाईकर्मियों की एक बैठक 25 सितम्बर को अपराह्न 3 बजे हटिया मजदूर यूनियन कार्यालय में आयोजित की जाएगी, जिसमें यूनियन नेतृत्व कर्मियों को वार्ता के फैसलों की जानकारी देगा।

आज की वार्ता में रांची नगर निगम की ओर से अपर प्रशासक संजय कुमार, उप प्रशासक गौतम प्रसाद एवं रविन्द्र कुमार, सहायक प्रशासक दिलीप कुमार एवं चंद्रदीप कुमार उपस्थित थे। श्रम विभाग की ओर से सहायक श्रमायुक्त अविनाश कृष्ण और यूनियन की ओर से अध्यक्ष भवन सिंह, महासचिव प्रकाश टोप्पो, सचिव सुखनाथ लोहरा, सहायक सचिव सुजीता देवी तथा संरक्षक अमल आजाद मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *