झारखंड मुक्ति मोर्चा ने अपने और एक नेता जेपी वर्मा को पार्टी से निलंबित कर दिया है। जेपी वर्मा ने निर्दलीय तौर पर कोडरमा लोकसभा सीट से नामांकन किया है। गठबंधन धर्म के खिलाफ और पार्टी लाइन के विपरीत जाने के आलोक में जेपी वर्मा पर यह कार्रवाई हुई है।
इससे पहले खूंटी के निर्दलीय प्रत्याशी और झामुमो के पूर्व विधायक बसंत लौंगा के खिलाफ भी पार्टी ने कार्रवाई की है। लोहरदगा लोकसभा सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ने वाले झामुमो विधायक चमरा लिंडा को भी सस्पेंड किया गया है।
ठीक इसी तरह राजमहल लोकसभा सीट से लोबिन हेंब्रम ने भी निर्दलीय नामांकन किया है। फिलहाल पार्टी की ओर से उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है लेकिन माना जा रहा है कि, लोबिन हेंब्रम पर भी पार्टी का चाबुक चलेगा।
