डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में नागपुरी विभाग ने किया स्वागत, विदाई व सम्मान समारोह का आयोजन
रांची, 9 सितंबर 2025। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय, रांची के नागपुरी विभाग में स्वागत समारोह, विदाई समारोह, शिक्षक दिवस एवं सम्मान समारोह का संयुक्त आयोजन किया गया। इस मौके पर बीए और एमए प्रथम सेमेस्टर के नए छात्र-छात्राओं का स्वागत किया गया, वहीं पास आउट विद्यार्थियों को भावभीनी विदाई दी गई।

मुख्य अतिथि ने गुरु-शिष्य परंपरा का महत्व बताया
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। मुख्य अतिथि सह जनजातीय एवं क्षेत्रीय विभाग के समन्वयक डॉ. विनोद कुमार ने सभी छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अपने संबोधन में गुरु और शिष्य के रिश्ते की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए शिक्षकों का सम्मान आवश्यक है। साथ ही उन्होंने यूजीसी द्वारा नेट और जेआरएफ में सफलता प्राप्त करने वाले छात्रों को बधाई दी।

जेआरएफ और नेट क्वालिफाइड अभ्यर्थियों को सम्मान
नागपुरी विभाग की ओर से इस वर्ष यूजीसी-जेआरएफ में सफल हुए रोशन कुमार (99.70 परसेंटाइल), सुजीत कुमार बैठा (98.84), मनोहर भगत, फुलो कुमारी, रकीब अंसारी, धीरज नायक और संजय कुमार को मैडल और उपहार प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इसके अलावा नेट क्वालिफाइड संदीप साहू, नितेश कुमार महतो, माया कुमारी, अमरजीत लोहरा, सुभाष गोप, रवि उरांव, सागर मिंज, सुमन कुमारी, शोएब अंसारी, आरती कुमारी, मुस्कान कुमारी, कुलदीप बैठा, सोनी लिंडा, पूनम कुमारी, मनीषा सैमुर्गा और अंशु कुमारी को भी सम्मानित किया गया।
शिक्षक दिवस के मौके पर उत्साहपूर्ण माहौल
इस अवसर पर शिक्षक दिवस का भी उत्साहपूर्वक आयोजन हुआ, जिसमें छात्रों ने अपने शिक्षकों का सम्मान करते हुए आभार प्रकट किया।
विभागीय शिक्षकों की उपस्थिति
कार्यक्रम में विभाग की ओर से डॉ. मालती वागीशा लकड़ा, डॉ. मनोज कच्छप, डॉ. युगेश प्रजाति, संजय कुमार साहू, पन्नालाल महतो, सुशीला कुमारी, स्टेला टोप्पो, फुलो कुमारी, देवेंद्र महतो सहित कई शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
