रांची वोटर आईडी मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी निर्देश

वोटर आईडी में फर्जीवाड़ा: CEO ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश.

झारखंड/बिहार ताज़ा ख़बर विधानसभा चुनाव

रांची में वोटर आईडी प्रक्रिया में दस्तावेजों में छेड़छाड़ को लेकर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जारी किए कड़े निर्देश

मुख्य बिंदु:

  • मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने जारी किए निर्देश

  • वोटर आईडी बनाने में दस्तावेजों में छेड़छाड़ की मिली सूचना

  • संदिग्ध मामलों में संबंधित व्यक्तियों और साइबर कैफे पर की जाएगी कार्रवाई

————————————————————-

रांची | वोटर आईडी बनाने की प्रक्रिया में दस्तावेजों में छेड़छाड़ के मामलों को लेकर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी (CEO) के. रवि कुमार ने सभी विधानसभा के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों को कड़े निर्देश दिए हैं।

CEO ने पत्र के माध्यम से बताया कि प्रपत्र 6, 7 और 8 का निष्पादन सामान्य रीतियों के अनुसार किया जाता रहा है। इसके बावजूद यह सूचना प्राप्त हो रही है कि कुछ व्यक्तियों, प्रज्ञा केंद्रों और साइबर कैफे द्वारा आयु संबंधित दस्तावेजों में छेड़छाड़ करके उन्हें वोटर आईडी के लिए अपलोड किया जा रहा है, और इसका उद्देश्य अन्य सरकारी लाभ प्राप्त करना हो सकता है।

रांची: CEO ने 2003 मतदाता सूची के आधार पर गहन पुनरीक्षण के दिए निर्देश.

के. रवि कुमार ने निर्देश दिया कि यदि वोटर आईडी बनाने की प्रक्रिया में ऐसे संदिग्ध दस्तावेज पाए जाते हैं, तो संलिप्त व्यक्तियों, प्रज्ञा केंद्रों और साइबर कैफे पर अनिवार्य रूप से कार्यवाही की जाए। उन्होंने सभी अधिकारियों को सतर्क रहने और नियमों का पालन सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया है।

यह कदम वोटर पंजीकरण प्रक्रिया की पारदर्शिता और निष्पक्षता बनाए रखने के लिए उठाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *