सीएम हेमंत सोरेन ने शहीद मास्टर सोबरन सोरेन के 68वें शहादत दिवस पर दी श्रद्धांजलि
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अमर वीर शहीद मास्टर सोबरन सोरेन के 68वें शहादत दिवस पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। सीएम ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा करते हुए कहा कि राज्य की धरती पर ऐसे अनेक वीर सपूत जन्मे, जिन्होंने आदिवासी-मूलवासी समाज, जल-जंगल-जमीन और हक-अधिकारों की लड़ाई में नेतृत्व किया और अपना सर्वोच्च बलिदान दिया।

सीएम हेमंत सोरेन ने लिखा कि जो लोग यहां के मूल निवासियों के अधिकार छीनने का प्रयास करते थे, उनके खिलाफ हमारे पूर्वजों ने हमेशा डटकर आवाज उठाई। इन वीर पुरखों के संघर्ष और बलिदान को झारखंड कभी भुला नहीं सकता।

उन्होंने अपने संदेश का समापन “झारखंड के वीर शहीद अमर रहें! जय झारखंड!” के उद्घोष के साथ किया।
