Deoghar Bus Accident

देवघर हादसा: श्रद्धालुओं की मौत पर सीएम और मंत्री हफीजुल हसन ने जताया दुख.

झारखंड/बिहार ताज़ा ख़बर राष्ट्रीय ख़बर विधानसभा चुनाव

देवघर के मोहनपुर में बस दुर्घटना, कई श्रद्धालुओं की मौत | सीएम हेमंत सोरेन और मंत्री हफीजुल हसन ने जताया शोक

मुख्य बिंदु:

  • मोहनपुर प्रखंड के जमुनिया चौक के पास हुई बस दुर्घटना

  • बस में सवार कई श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत, कई घायल

  • जिला प्रशासन ने शुरू किया राहत और बचाव कार्य

  • मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और मंत्री हफीजुल हसन ने जताया गहरा शोक



देवघर में दर्दनाक हादसा, कांवड़ियों की बस पलटी

रांची, 29 जुलाई 2025– झारखंड के देवघर जिले के मोहनपुर प्रखंड स्थित जमुनिया चौक के पास आज सुबह एक दर्दनाक बस दुर्घटना घटित हुई। बाबा बैद्यनाथ धाम की यात्रा पर निकले श्रद्धालुओं से भरी एक बस हादसे का शिकार हो गई। इस भीषण हादसे में कई श्रद्धालुओं की मृत्यु की पुष्टि हुई है, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

प्रशासन मौके पर, राहत कार्य जारी

दुर्घटना की सूचना मिलते ही देवघर जिला प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया है। घायलों को निकटवर्ती अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। मौके पर एंबुलेंस और मेडिकल टीम की तैनाती की गई है और पुलिस प्रशासन स्थिति पर निगरानी बनाए हुए है।

पारसनाथ से रजरप्पा तक, झारखंड के धार्मिक स्थलों ने अमेरिकी दूत को किया प्रभावित.

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जताया शोक

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा,

“देवघर के मोहनपुर प्रखंड के जमुनिया चौक के पास बस दुर्घटना में श्रद्धालुओं की मृत्यु की अत्यंत दुःखद सूचना मिली है। जिला प्रशासन द्वारा राहत एवं बचाव कार्य किया जा रहा है। बाबा बैद्यनाथ दिवंगत आत्माओं को शांति दें और परिजनों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।”

मंत्री हफीजुल हसन ने की ईश्वर से प्रार्थना

राज्य के कैबिनेट मंत्री हफीजुल हसन ने भी इस दुर्घटना पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने लिखा,

“आज सुबह देवघर के मोहनपुर प्रखंड के जमुनिया चौक के पास हुए बस हादसे में 6 श्रद्धालुओं की असामयिक मृत्यु अत्यंत दुखद है। जिला प्रशासन युद्धस्तर पर राहत और बचाव कार्य में जुटा है। प्रार्थना करता हूं कि बाबा बैद्यनाथ दिवंगतों को शांति और परिजनों को साहस प्रदान करें।”

कांवरियों की सुरक्षा पर उठे सवाल

श्रावणी मेले के दौरान देवघर आने वाले श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के मद्देनजर, इस प्रकार की घटनाएं प्रशासन के लिए चिंता का विषय बनती जा रही हैं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और ट्रैफिक नियंत्रण व्यवस्था को लेकर एक बार फिर समीक्षा की आवश्यकता महसूस की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *