“Exam से पहले ही पेपर Out का डर?” Ranchi के Tamad में 160 हिरासत
TOP POINTS
- तमाड़ में देर रात पुलिस की बड़ी रेड, 160 लोग हिरासत में
- सभी उत्पाद विभाग परीक्षा से जुड़े अभ्यर्थी बताए जा रहे
- पेपर लीक की आशंका से हड़कंप, जांच तेज
- पुलिस पूछताछ में बड़े नेटवर्क का खुलासा संभव
तमाड़ में आधी रात छापा, 160 संदिग्ध हिरासत में
Tamar Police Station क्षेत्र में शनिवार देर रात उस समय सनसनी फैल गई, जब पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। छापेमारी के दौरान करीब 160 लोगों को हिरासत में लिया गया, जिन्हें तत्काल थाना लाकर पूछताछ शुरू कर दी गई।
बताया जा रहा है कि ये सभी लोग उत्पाद विभाग की परीक्षा देने आए अभ्यर्थी थे, लेकिन उनकी गतिविधियां संदिग्ध पाई गईं।
Jharkhand Excise Constable Exam Today: 1.48 लाख अभ्यर्थी शामिल”
“पेपर पहले ही मिल गया था?” लीक एंगल से जांच तेज
खबरों के मुताबिक यह बात सामने आ रही है कि हिरासत में लिए गए कई अभ्यर्थी कथित तौर पर लीक हुए प्रश्नपत्र से तैयारी कर रहे थे। इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने यह बड़ा एक्शन लिया।
अब सवाल उठ रहा है —
क्या परीक्षा से पहले ही पेपर बाहर आ गया था?
क्या इसके पीछे कोई संगठित गैंग काम कर रहा है?
पुलिस इन सभी एंगल पर जांच कर रही है।
पूछताछ में खुल सकते हैं बड़े राज
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, हिरासत में लिए गए लोगों से लगातार पूछताछ जारी है और मोबाइल, दस्तावेज व अन्य डिजिटल सबूत खंगाले जा रहे हैं।
अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही इस पूरे नेटवर्क का खुलासा हो सकता है इसमें शामिल दलाल, कोचिंग या अंदरूनी कनेक्शन भी सामने आ सकते हैं
परीक्षा की निष्पक्षता पर बड़ा सवाल
इस घटना के सामने आने के बाद उत्पाद विभाग की परीक्षा की पारदर्शिता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। छात्रों और अभ्यर्थियों के बीच भी नाराजगी बढ़ रही है
यह मामला अब सिर्फ एक छापेमारी नहीं, बल्कि पूरे सिस्टम की विश्वसनीयता पर सवाल बन गया है।
क्या Exam System पर भरोसा खत्म हो रहा है?
तमाड़ की इस घटना ने एक बार फिर यह सोचने पर मजबूर कर दिया है कि क्या भर्ती परीक्षाएं सुरक्षित हैं? क्या युवाओं का भविष्य दांव पर है?
अगर जांच में पेपर लीक की पुष्टि होती है, तो यह झारखंड की सबसे बड़ी परीक्षा गड़बड़ियों में शामिल हो सकता है।
