वित्त रहित शिक्षा संयुक्त संघर्ष मोर्चा ने दी छठ पर्व की शुभकामनाएं, मांगी शिक्षकों की लंबित मांगों की पूर्ति
मुख्य बिंदु:
-
मोर्चा ने राज्य के सभी शिक्षकों, प्राचार्यों और कर्मचारियों को दी शुभकामनाएं
-
मां छठी से सुख-समृद्धि, स्वास्थ्य और शांति की कामना
-
राज्य कर्मी का दर्जा, 75% अनुदान वृद्धि और स्कूल-कॉलेज अधिग्रहण की मांग दोहराई
————————————————————————-
रांची, 27 अक्टूबर 2025- वित्त रहित शिक्षा संयुक्त संघर्ष मोर्चा की ओर से राज्य के सभी वितरहित इंटरमीडिएट कॉलेज, उच्च विद्यालय, संस्कृत विद्यालयों और मदरसा विद्यालयों के प्राचार्य, शिक्षक प्रतिनिधि, पदाधिकारी, कर्मचारी, माताओं-बहनों और छठ व्रतियों को लोक आस्था के पावन पर्व छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी गई हैं।
मोर्चा ने अपने संदेश में कहा कि छठी मईया की कृपा से सभी के घरों में धन, वैभव और खुशियों का आगमन हो। उन्होंने राज्य के सभी शिक्षक कर्मचारियों के अच्छे स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि और शांति की कामना की।
संगठन की ओर से कहा गया कि छठ पर्व की पावन बेला पर वे मां छठी से प्रार्थना करते हैं कि राज्य के वित्त रहित शिक्षकों की लंबित मांगें जल्द पूरी हों। इनमें प्रमुख रूप से राज्य कर्मी का दर्जा, 75 प्रतिशत अनुदान वृद्धि और स्कूल-कॉलेजों के अधिग्रहण जैसी मांगें शामिल हैं।
मोर्चा की ओर से जारी इस शुभकामना संदेश में कहा गया है कि शिक्षकों के जीवन में सभी मनोरथ पूरे हों और उन्हें वह सभी खुशियां प्राप्त हों जिसकी वे लंबे समय से कामना कर रहे हैं।
इस अवसर पर शुभकामनाएं देने वालों में कुंदन कुमार सिंह, रघुनाथ सिंह, हरिहर प्रसाद कुशवाहा, फजलुल कादरी अहमद, अरविंद सिंह, चंदेश्वर पाठक, देवनाथ सिंह, मनीष कुमार, गणेश महतो, नरोत्तम सिंह, संजय कुमार, अनिल तिवारी, रघु विश्वकर्मा, मनोज कुमार, विनय उरांव, मनोज तिर्की, रेशमा बैक, पशुपति महतो, मुरारी सिंह, रणजीत मिश्रा सहित सभी साथी गण शामिल रहे।
