खनन के बाद ज़मीन लौटाए केंद्र – हेमंत सोरेन

झारखंड/बिहार ताज़ा ख़बर राष्ट्रीय ख़बर विधानसभा चुनाव

हेमंत सोरेन–सतीश चंद्र दुबे की बैठक

मुख्यमंत्री ने रखा झारखंड के हितों का मुद्दा

  • कोयला खनन, पर्यावरण और रोजगार पर उच्चस्तरीय बैठक

  • खनन के बाद भूमि राज्य सरकार को लौटाने की मांग

  • पुनर्वास, रोजगार और क्षेत्रीय विकास को प्राथमिकता देने पर जोर

  • केंद्र–राज्य मिलकर समाधान खोजने पर सहमति



बैठक का एजेंडा

रांची, 26 अगस्त 2025- मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड विधानसभा स्थित मुख्यमंत्री कक्ष में केंद्रीय कोयला राज्यमंत्री सतीश चंद्र दुबे के साथ बैठक की। इस दौरान कोयला खनन गतिविधियों, पर्यावरणीय संतुलन, स्थानीय लोगों की रोजगार व्यवस्था और क्षेत्रीय विकास जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई।

भूमि वापसी की मांग

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा कि खनन कार्य पूरा हो जाने के बाद भूमि राज्य सरकार को वापस मिलनी चाहिए ताकि उसे मूल रैयतों को लौटाया जा सके। उन्होंने खनन प्रभावित क्षेत्रों में पुनर्वास, पर्यावरण संरक्षण और आधारभूत संरचना विकास को प्राथमिकता देने पर बल दिया।

केंद्र का रुख

केंद्रीय कोयला राज्यमंत्री ने मुख्यमंत्री की बातों पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए भरोसा दिलाया कि केंद्र सरकार झारखंड के विकास और जनता के हित को ध्यान में रखते हुए हर संभव सहयोग करेगी।

बैठक में शामिल अधिकारी

बैठक में मुख्य सचिव अलका तिवारी, खान सचिव अरवा राजकमल, खान निदेशक राहुल सिन्हा, CMPDI के सीएमडी मनोज कुमार, BCCL के सीएमडी समीरन दत्ता, CCL के सीएमडी नीलेंदु कुमार सिंह और BCCL के डीटी एम. के. अग्रवाल मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *