जैक बोर्ड की दो अहम बैठकें आज, स्कूलों और परीक्षाओं पर बड़े फैसले संभव.

झारखंड/बिहार ताज़ा ख़बर रोज़गार समाचार

जैक बोर्ड की अहम बैठक आज, स्कूलों से जुड़े बड़े फैसलों की तैयारी

झारखंड में शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए आज महत्वपूर्ण बैठकों का आयोजन किया जा रहा है। 1 दिसंबर 2025 को दोपहर 12 बजे जैक कार्यालय में जैक बोर्ड की बैठक होगी, जिसमें राज्यभर के विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्रों के सर्वांगीण विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाएंगे।

कक्षा 1 से 12 तक के छात्रों के विकास पर होगा फोकस

सरकार की ओर से स्पष्ट किया गया है कि बैठक में सरकारी, अल्पसंख्यक, अनुदानित और सभी संबद्ध विद्यालयों में कक्षा 1 से 12 तक पढ़ने वाले विद्यार्थियों की शैक्षणिक और समग्र प्रगति से जुड़े प्रस्तावों पर चर्चा होगी। शिक्षा गुणवत्ता, मूल्यांकन प्रणाली, गतिविधियों और संसाधनों को बेहतर करने से जुड़े एजेंडा पर निर्णय होने की उम्मीद है।

अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी होगी चर्चा

जैक बोर्ड की इस बैठक में छात्र हित से जुड़े अन्य कई मुद्दों पर भी विचार किया जाएगा। बताया जा रहा है कि बोर्ड के सभी सदस्यों को बैठक में शामिल होने का निर्देश दिया गया है।

शाम 4 बजे विकास आयुक्त की अध्यक्षता में दूसरी बैठक

पहली बैठक के बाद शाम 4 बजे सचिवालय में विकास आयुक्त की अध्यक्षता में एक और महत्वपूर्ण बैठक होगी। यह बैठक परीक्षा संबंधी कार्यों और तैयारी पर केंद्रित होगी।
इसमें जैक के अधिकारी, स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के पदाधिकारी, संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी और तकनीकी टीमें शामिल होंगी।

मुख्यमंत्री के निर्देश पर दोनों बैठकें

सूत्रों के अनुसार, यह दोनों बैठकें मुख्यमंत्री के निर्देश पर बुलाई गई हैं ताकि राज्य शिक्षा व्यवस्था में सुधार और परीक्षा प्रणाली को व्यवस्थित बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाए जा सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *