आज का इतिहास : 10 सितंबर
आज वर्तमान है, कल गुजरा हुआ समय और आने वाला कल भविष्य। इतिहास हमें न केवल ज्ञान देता है बल्कि वर्तमान को दृष्टि और भविष्य को दिशा भी प्रदान करता है। आइए जानते हैं 10 सितंबर के दिन इतिहास के पन्नों में दर्ज महत्वपूर्ण घटनाओं, जन्म-दिवसों, पुण्यतिथियों और विशेष अवसरों के बारे में।
10 सितंबर की प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएं
-
1823 – साइमन बोलिवर पेरु के राष्ट्रपति बने।
-
1846 – अमेरिकी आविष्कारक एलायस होवे को सिलाई मशीन के पेटेंट से सम्मानित किया गया।
-
1847 – हवाई द्वीप में पहला थियेटर खोला गया।
-
1914 – फ्रांस और जर्मनी के बीच मार्ने का युद्ध समाप्त हुआ।
-
1926 – जर्मनी ‘लीग ऑफ नेशंस’ का सदस्य बना।
-
1939 – कनाडा ने द्वितीय विश्व युद्ध में जर्मनी के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
-
1966 – भारतीय संसद ने पंजाब और हरियाणा राज्यों के गठन को मंजूरी दी।
-
1974 – अफ्रीकी देश गिनी ने पुर्तग़ाल से स्वतंत्रता पाई।
-
1976 – इंडियन एयरलाइंस का एक बोइंग 737 विमान लाहौर में अपहृत हुआ।
-
1991 – रॉक बैंड निर्वाण का मशहूर गीत Smells Like Teen Spirit रिलीज़ हुआ।
-
1996 – संयुक्त राष्ट्र महासभा में व्यापक परमाणु परीक्षण प्रतिबंध संधि को मंजूरी मिली, भारत ने इसका विरोध किया।
-
1998 – येवगेनी प्रीमाकोव रूस के प्रधानमंत्री बने।
-
2002 – स्विट्जरलैंड संयुक्त राष्ट्र का सदस्य बना।
-
2003 – विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस की शुरुआत।
-
2007 – पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ जेद्दा निर्वासित किए गए।
-
2008 – सुप्रीम कोर्ट ने उपहार अग्निकांड मामले में अंसल बंधुओं की जमानत रद्द की।
-
2009 – जेट एयरवेज प्रबंधन और पायलट समझौते पर राजी हुए।
-
2011 – अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने भारत-अमेरिका रणनीतिक सहयोग को वैश्विक शांति के लिए अहम बताया।
-
2016 – रियो पैरा ओलंपिक में मरियप्पन थंगावेलु ने स्वर्ण और वरुण भाटी ने कांस्य पदक जीता।
-
2020 – भारतीय वायुसेना में राफेल लड़ाकू विमान शामिल हुए।
10 सितंबर को जन्मे महान व्यक्ति
-
1872 – रणजी, प्रसिद्ध भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी।
-
1887 – गोविन्द बल्लभ पंत, स्वतंत्रता सेनानी और उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री।
-
1890 – असित कुमार हाल्दार, आधुनिक चित्रकार।
-
1890 – राधिकारमण प्रसाद सिंह, हिंदी के प्रमुख गद्यकार।
-
1892 – भवानी दयाल संन्यासी, राष्ट्रवादी और हिंदी सेवी।
-
1895 – विश्वनाथ सत्यनारायण, प्रसिद्ध तेलुगू साहित्यकार।
-
1912 – बी. डी. जत्ती, भारत के कार्यवाहक राष्ट्रपति।
-
1933 – नीलमणि फूकन (कनिष्ठ), असम के कवि और साहित्यकार।
-
1944 – चित्रा मुद्गल, हिंदी की चर्चित लेखिका।
10 सितंबर को हुई प्रमुख पुण्यतिथियां
-
1915 – जतीन्द्रनाथ मुखर्जी, भारतीय क्रांतिकारी।
-
1923 – सुकुमार राय, बंगाली उपन्यासकार।
-
1965 – अब्दुल हमीद, परमवीर चक्र विजेता।
-
2022 – ब्रज बासी लाल, प्रसिद्ध पुरातत्त्वविद्।
आज का विशेष दिवस
-
विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस
