Aaj Ka Itihas

आज का इतिहास: 11 अक्टूबर – कश्मीर घाटी में चली पहली रेल.

झारखंड/बिहार ताज़ा ख़बर राष्ट्रीय ख़बर

आज का इतिहास: 11 अक्टूबर 2025

इतिहास का महत्व

आज वर्तमान है, कल अतीत था और आने वाला कल भविष्य। इतिहास हमें ज्ञान और दृष्टि देता है। यही कारण है कि “आज के दिन का इतिहास” जानना हमारे वर्तमान और भविष्य दोनों के लिए जरूरी है।

11 अक्टूबर 2008: कश्मीर घाटी में पहली रेल

आज ही के दिन तत्कालीन प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने जम्मू-कश्मीर के नौगांव स्टेशन से कश्मीर घाटी की पहली रेलगाड़ी को हरी झंडी दिखाई। यह कदम घाटी को भारत के शेष हिस्सों से रेल मार्ग द्वारा जोड़ने की दिशा में ऐतिहासिक मील का पत्थर था।
इससे कश्मीर के लोगों को न केवल बेहतर यातायात सुविधा मिली बल्कि आर्थिक और सामाजिक विकास की नई दिशा भी खुली।

सोने-चांदी के भाव में बढ़ोतरी, कल गिरावट के संकेत–जानिए 22 और 24 कैरेट का रेट

इतिहास में आज की अन्य प्रमुख घटनाएं

  • 1737 – कलकत्ता (अब कोलकाता) में आया सबसे भयंकर चक्रवात तूफान।

  • 1869 – थॉमस एडीसन ने वोट गिनने वाली अपनी पहली मशीन का पेटेंट कराया।

  • 1881 – डेविड हेंडरसन हॉस्टन ने पहली रोल फिल्म का पेटेंट कराया।

  • 1932 – न्यूयॉर्क में राजनीतिक अभियान का पहला प्रसारण हुआ।

  • 1939 – अमेरिकी राष्ट्रपति रूजवेल्ट ने आइंस्टीन को परमाणु कार्यक्रम तेज करने का आग्रह किया।

  • 1968 – नासा के ‘अपोलो 7’ मिशन का अंतरिक्ष से पहला टीवी प्रसारण हुआ।

  • 1984 – कैथरीन डी सुलिवन बनीं अंतरिक्ष में सैर करने वाली पहली अमेरिकी महिला।

  • 1994 – कोलोराडो सुप्रीम कोर्ट ने समलैंगिक विरोधी कानून को असंवैधानिक घोषित किया।

  • 2000 – दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेटर हैंसी क्रोनिए पर आजीवन प्रतिबंध।

  • 2001वी. एस. नायपॉल को साहित्य का नोबेल पुरस्कार देने की घोषणा।

  • 2002 – नेपाल नरेश ज्ञानेन्द्र ने लोकेन्द्र बहादुर को प्रधानमंत्री नियुक्त किया।

  • 2005 – अंतरिक्ष पर्यटक ग्रेगोरी ओल्सन पृथ्वी पर लौटे।

  • 2007 – ब्रिटिश लेखिका डोरिस लैसिंग को नोबेल साहित्य पुरस्कार।

आज के दिन जन्मे महान व्यक्ति

  • 1902 – लोकनायक जयप्रकाश नारायण, स्वतंत्रता सेनानी और समाजवादी नेता।

  • 1942अमिताभ बच्चन, भारतीय सिनेमा के महानायक।

  • 1916नानाजी देशमुख, समाजसेवी और आरएसएस के प्रमुख स्तंभ।

  • 1954मिथलेश चतुर्वेदी, प्रसिद्ध फ़िल्म और टीवी अभिनेता।

  • 1947सतीश शर्मा, कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री।

  • 1929बी.बी. गुरुंग, सिक्किम के पूर्व मुख्यमंत्री।

  • 1938कमल किशोर गोयनका, प्रसिद्ध हिन्दी लेखक।

  • 1936तरुण गोगोई, असम के पूर्व मुख्यमंत्री।

  • 1946विजय पी. भटकर, भारतीय वैज्ञानिक।

  • 1924माता प्रसाद, पूर्व राज्यपाल (अरुणाचल प्रदेश)।

  • 1923हरीश चंद्र महरोत्रा, गणितज्ञ और भौतिक वैज्ञानिक।

  • 1904काज़ी लेंडुप दोरजी, सिक्किम के प्रथम मुख्यमंत्री।

आज के दिन हुए निधन

  • 1911सिस्टर निवेदिता, विवेकानंद की सहयोगी और समाजसेविका।

  • 1973बरकतुल्लाह ख़ान, राजस्थान के छठवें मुख्यमंत्री।

  • 2002दीना पाठक, प्रसिद्ध अभिनेत्री (‘गोलमाल’, ‘खूबसूरत’)।

  • 2004गुलशन राय, प्रसिद्ध हिन्दी फ़िल्म निर्माता।

महत्वपूर्ण दिवस

  • राष्ट्रीय विधिक सहायता दिवस (16 अक्टूबर तक मनाया जाता है)

  • लोकनायक जयप्रकाश जयंती

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *