आज का इतिहास: 10 अक्टूबर
मुख्य बिंदु:
-
10 अक्टूबर 1910: मदन मोहन मालवीय की अध्यक्षता में प्रथम अखिल भारतीय हिन्दी सम्मेलन वाराणसी में आयोजित।
-
1978: रोहिणी खादिलकर बनीं राष्ट्रीय चेस प्रतियोगिता जीतने वाली प्रथम महिला।
-
आज विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस और राष्ट्रीय डाक-तार दिवस भी मनाया जाता है।
आज के दिन की प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएँ
-
1756: ब्रिटिश गवर्नर जनरल रॉबर्ट क्लाइव ने कलकत्ता पर पुनः कब्जे के लिए मद्रास से कूच किया।
-
1846: ब्रिटिश खगोलविद विलियम लासेल ने नेपच्यून के प्राकृतिक उपग्रह की खोज की।
-
1868: क्यूबा ने स्पेन से स्वतंत्रता पाने के लिए विद्रोह किया।
-
1924: शिकागो में लोयोला विश्वविद्यालय के लेक शोर परिसर में अल्फा डेल्टा गामा बिरादरी की स्थापना।
-
1942: सोवियत संघ ने ऑस्ट्रेलिया के साथ राजनयिक संबंध स्थापित किए।
-
1964: टोक्यो ओलंपिक का पहला सीधा प्रसारण दूरदर्शन पर।
-
1970: फिजी ने स्वतंत्रता प्राप्त की।
-
1971: अमेरिका में लंदन ब्रिज का पुनर्निर्माण और अमेरिका में स्थानांतरण।
-
1986: सैन सल्वाडोर में 7.5 तीव्रता वाले भूकंप में 1,500 लोगों की मौत।
-
1990: अमेरिका का 67वां मानव अंतरिक्ष मिशन डिस्कवरी 11 पृथ्वी पर लौटा।
-
1991: भारत ने विश्व कैरम प्रतियोगिता का टीम खिताब जीता।
-
1992: दूसरा हुगली पुल ‘विद्यासागर सेतु’ खुला।
-
1999: मेलबोर्न में राष्ट्रकुल खेल 2006 की घोषणा।
-
2000: श्रीलंका के पूर्व प्रधानमंत्री सिरीमाओ भंडारनायके का निधन।
-
2001: बांग्लादेश में खालिदा जिया ने प्रधानमंत्री पद की शपथ ग्रहण की।
-
2003: भारत ने इस्राइल और रूस के साथ एवाक्स निर्माण का समझौता किया।
-
2004: ऑस्ट्रेलिया में प्रधानमंत्री जान हावर्ड की भारी जीत।
-
2005: एंजेला मार्केल जर्मनी की पहली महिला चांसलर बनीं।
-
2008: ICICI बैंक के शेयरों में भारी गिरावट।
-
2014: कैलाश सत्यार्थी को नोबेल पुरस्कार की घोषणा।
गुड सेमेरिटन पॉलिसी का असर, 200 से अधिक लोगों ने बचाई घायलों की जान.
आज जन्मे प्रमुख व्यक्तित्व
-
1899: श्रीपाद अमृत डांगे – प्रारंभिक भारतीय कम्युनिस्ट नेता।
-
1902: के शिवराम कारंत – कन्नड़ भाषा के प्रसिद्ध साहित्यकार।
-
1906: आर. के. नारायण – भारतीय उपन्यासकार।
-
1910: द्वारकानाथ कोटणीस – चीनी युद्धकालीन निस्वार्थ चिकित्सक।
-
1912: डॉ. रामविलास शर्मा – हिन्दी के प्रसिद्ध आलोचक।
-
1920: प्रकाश चंद्र सेठी – मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री।
-
1924: बलबीर सिंह – भारत के प्रसिद्ध हॉकी खिलाड़ी।
-
1933: मदन मोहन पुंछी – भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश।
-
1954: रेखा – बॉलीवुड अभिनेत्री।
-
1988: मंजीत सिंह – भारतीय रोवर एथलीट।
-
1995: सुतीर्था मुखर्जी – भारत की टेबल टेनिस खिलाड़ी।
आज निधन हुए प्रमुख व्यक्तित्व
-
1974: लुडमिला पावलीचेंको – द्वितीय विश्व युद्ध की वीरांगना।
-
1983: रूबी मेयर्स – 1930 के दशक की अभिनेत्री।
-
2007: एस. आर. बोम्मई – जनता पार्टी के राजनीतिज्ञ।
-
2011: जगजीत सिंह – ग़ज़ल के बादशाह।
-
2015: मनोरमा – दक्षिण भारतीय हास्य अभिनेत्री।
-
2022: मुलायम सिंह यादव – भारतीय समाजवादी नेता, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री।
आज मनाए जाने वाले महत्वपूर्ण दिवस
-
विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस
-
राष्ट्रीय डाक-तार दिवस
-
राष्ट्रीय विधिक सहायता दिवस (सप्ताह 16 अक्टूबर तक)
