आज का इतिहास : 13 जनवरी — अतीत से वर्तमान और भविष्य की सीख
नई दिल्ली:
आज वर्तमान है, बीता हुआ कल इतिहास बन चुका है और आने वाला कल भविष्य है। इतिहास न केवल हमें ज्ञान देता है, बल्कि वर्तमान को दृष्टि और भविष्य को दिशा भी प्रदान करता है। इसी क्रम में, 13 जनवरी का दिन भारतीय और विश्व इतिहास में कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी रहा है।
विभाजन के बाद सांप्रदायिक हिंसा के बीच गांधीजी का ऐतिहासिक अनशन
आज ही के दिन 13 जनवरी 1948 को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने देश में हिन्दू–मुस्लिम एकता और शांति बनाए रखने के उद्देश्य से आमरण अनशन की शुरुआत की थी।
यह अनशन उस दौर में शुरू हुआ, जब देश विभाजन के बाद सांप्रदायिक हिंसा और उन्माद से जूझ रहा था। गांधीजी उस समय कलकत्ता (वर्तमान कोलकाता) में थे। उनका यह कदम साम्प्रदायिक तनाव के खिलाफ एक नैतिक, अहिंसक और ऐतिहासिक संघर्ष के रूप में देखा गया।
गांधीजी के इस अनशन को समाज के हर वर्ग का समर्थन मिला। इसमें बड़ी संख्या में हिन्दू, सिख और पाकिस्तान से आए शरणार्थी भी शामिल थे। उनकी शांति की अपील का व्यापक असर हुआ और 18 जनवरी 1948 को सुबह करीब 11:30 बजे, विभिन्न संगठनों के 100 से अधिक प्रतिनिधियों ने गांधीजी से मुलाकात कर शांति बनाए रखने से जुड़ी उनकी शर्तों को स्वीकार किया। इसके बाद गांधीजी ने अनशन तोड़ा।
यह घटना भारतीय इतिहास में अहिंसा और सामाजिक सद्भाव की एक अमिट मिसाल मानी जाती है।
बाबा तिलका मांझी के शहादत दिवस पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का नमन
आज के दिन की अन्य प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएं
-
1607: स्पेन में राष्ट्रीय दिवालिएपन की घोषणा के बाद बैंक ऑफ जेनेवा का पतन।
-
1709: मुगल शासक बहादुर शाह प्रथम ने हैदराबाद में अपने भाई कमबख्श को पराजित किया।
-
1818: उदयपुर के राणा ने मेवाड़ के संरक्षण के लिए अंग्रेज़ों से संधि की।
-
1842: आंग्ल-अफगान युद्ध में डॉ. विलियम ब्राइडन एकमात्र जीवित ब्रिटिश अधिकारी रहे।
-
1849: द्वितीय आंग्ल-सिख युद्ध के दौरान चिलियांवाला की प्रसिद्ध लड़ाई शुरू।
-
1889: असम में साहित्यिक पत्रिका जोनाकी का प्रकाशन आरंभ।
-
1910: न्यूयॉर्क में दुनिया का पहला सार्वजनिक रेडियो प्रसारण।
-
1993: अमेरिका और सहयोगी देशों द्वारा दक्षिणी इराक में हवाई हमले।
-
1999: नूर सुल्तान नजरबायेव पुनः कजाकिस्तान के राष्ट्रपति बने।
-
2020: लाहौर हाई कोर्ट ने परवेज मुशर्रफ को सजा देने वाली विशेष अदालत को असंवैधानिक बताया।
आज जन्मे प्रमुख व्यक्तित्व
-
1876: बदलू सिंह, भारतीय सेना के वीर सैनिक
-
1896: दत्तात्रेय रामचन्द्र बेंद्रे, कन्नड़ साहित्यकार
-
1911: शमशेर बहादुर सिंह, हिंदी कवि
-
1938: शिवकुमार शर्मा, प्रसिद्ध संतूर वादक
-
1949: राकेश शर्मा, अंतरिक्ष में जाने वाले पहले भारतीय
-
1978: अश्मित पटेल, अभिनेता
-
1978: मेजर मोहित शर्मा, अशोक चक्र (मरणोपरांत)
आज के दिन हुए निधन
-
1921: आर.एन. माधोलकर, वरिष्ठ राजनेता
-
1976: अहमद जान थिरकवा, तबला वादक
-
2018: सरस्वती राजामणि, भारत की सबसे कम उम्र की महिला जासूस
-
2024: प्रभा अत्रे, प्रसिद्ध शास्त्रीय गायिका
आज का महत्वपूर्ण दिवस
🔹 राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह
(11 जनवरी से 17 जनवरी तक)
इतिहास हमें यह सिखाता है कि शांति, एकता और अहिंसा ही समाज को आगे बढ़ाने का सबसे मजबूत आधार हैं।
