Today in History

आज का इतिहास: 18 दिसंबर और गोवा मुक्ति की ऐतिहासिक कहानी.

झारखंड/बिहार राष्ट्रीय ख़बर

मुख्य बिंदु-

• 18 दिसंबर 1961 को गोवा, दमन और दीव पुर्तगाली शासन से मुक्त
• भारतीय सेना, नौसेना और वायुसेना का संयुक्त अभियान – ऑपरेशन विजय
• आज अंतरराष्ट्रीय प्रवासी दिवस भी मनाया जाता है

————————————————–

आज का इतिहास: 18 दिसंबर का महत्व

आज वर्तमान है, कल बीता हुआ समय और आने वाला कल भविष्य। इतिहास हमें न केवल ज्ञान देता है, बल्कि वर्तमान को समझने की दृष्टि और भविष्य को दिशा भी देता है। इसी कड़ी में आज हम आपको 18 दिसंबर के ऐतिहासिक महत्व से रूबरू करा रहे हैं।

गोवा मुक्ति दिवस: ऑपरेशन विजय

18 दिसंबर 1961 भारतीय इतिहास का एक निर्णायक दिन है। इसी दिन भारतीय सेना ने गोवा, दमन और दीव को पुर्तगाली शासन से मुक्त कराया। इस सैन्य अभियान को ‘ऑपरेशन विजय’ नाम दिया गया।
स्वतंत्रता के बाद करीब 14 वर्षों तक कूटनीतिक प्रयासों के बावजूद ये क्षेत्र पुर्तगाल के नियंत्रण में बने रहे। अंततः सीमित अवधि के सशस्त्र अभियान के तहत भारतीय थलसेना, नौसेना और वायुसेना ने संयुक्त कार्रवाई की। तेज और सटीक रणनीति के कारण पुर्तगाली सैनिकों ने आत्मसमर्पण कर दिया और लगभग 450 वर्षों का औपनिवेशिक शासन समाप्त हुआ।

सोना-चांदी के दाम में लगातार तेजी, 18 दिसंबर को फिर बढ़े रेट.

18 दिसंबर की अन्य प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएं

1271 – कुबलई खान ने युआन वंश की स्थापना की।
1398 – तैमूर ने दिल्ली पर कब्जा किया।
1642 – तस्मान न्यूजीलैंड की धरती पर उतरे।
1787 – न्यू जर्सी अमेरिकी संविधान स्वीकार करने वाला तीसरा राज्य बना।
1865 – अमेरिका में दास प्रथा समाप्त करने वाला 13वां संशोधन अपनाया गया।
1956 – जापान संयुक्त राष्ट्र का 80वां सदस्य बना।
1960 – नई दिल्ली में राष्ट्रीय संग्रहालय का उद्घाटन।
1969 – इंग्लैंड में मृत्युदंड समाप्त।
1989 – सचिन तेंदुलकर ने पाकिस्तान के खिलाफ पहला वनडे खेला।
1990 – अंतरराष्ट्रीय प्रवासी दिवस की शुरुआत।
2008 – ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल का सफल परीक्षण।
2014 – जीएसएलवी मार्क-3 का सफल प्रक्षेपण।
2019 – डोनाल्ड ट्रंप के महाभियोग पर अमेरिकी हाउस में वोटिंग।

आज जन्मे प्रमुख व्यक्तित्व

1756 – गुरु घासीदास
1887 – भिखारी ठाकुर
1909 – वी. वेंकटसुब्बा रेड्डीयार
1924 – ई. एस. वेंकटरमैय्या
1987 – राम मोहन नायडू किंजरापु

आज हुए प्रमुख निधन

1971 – पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी
1980 – एलेक्सी कोज़ीगिन
2004 – विजय हज़ारे
2011 – अदम गोंडवी

आज का महत्वपूर्ण दिवस

• राष्ट्रीय धातुविज्ञान दिवस
• अंतरराष्ट्रीय अल्पसंख्यक अधिकार दिवस
• अंतरराष्ट्रीय प्रवासी दिवस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *