Prof Sabir Akhtar Death

वित्त रहित मोर्चा के साथी प्रो. साबिर अख्तर का आकस्मिक निधन.

झारखंड/बिहार रोज़गार समाचार

वित्त रहित मोर्चा के साथी प्रो. साबिर अख्तर का आकस्मिक निधन, शिक्षकों में शोक

रांची, 24 सितंबर 2025- अपार दु:ख के साथ सूचित किया गया है कि वित्त रहित शिक्षा संयुक्त संघर्ष मोर्चा के संघर्षशील साथी एवं पारसनाथ इंटर कॉलेज के व्याख्याता प्रो. साबिर अख्तर का आज आकस्मिक निधन हो गया।

दुर्गा पूजा को देखते हुए स्थगित हुई वित्त रहित शिक्षा मोर्चा की बैठक.

उनके निधन की खबर से पूरा वित्त रहित मोर्चा परिवार शोकाकुल है। मोर्चा की ओर से कहा गया कि इस कठिन घड़ी में वे ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि दिवंगत आत्मा को शांति और उनके परिजनों को यह असहनीय दुख सहने की शक्ति मिले।

मोर्चा परिवार की ओर से प्रो. साबिर अख्तर को श्रद्धासुमन अर्पित किए गए।

इस शोक संदेश को कुंदन कुमार सिंह, रघुनाथ सिंह, हरिहर प्रसाद कुशवाहा, फजलुल कादरी अहमद, अरविंद सिंह, देवनाथ सिंह, नरोत्तम सिंह, मनीष कुमार, गणेश महतो, संजय कुमार, मनोज तिर्की, विनय उरांव, रघु विश्वकर्मा सहित सभी मोर्चा सदस्यों ने जारी किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *