राजस्थान– जिंदगी हर वक्त इम्तहान लेती है, हर वक्त एक चुनौती बनी हुई रहती है. राजस्थान के पाली मारवाड़ में एक महिला की भिड़त मौत हो गई. दरअसल, घर के आंगन में महिला काम करने में मशगूल थी , उसे मालूम नहीं था कि उसी आंगन में उसके लिए मौत फन फैलाकर बैठे हुए हैं. हुआ यूं कि अपने काम में मग्न महिला के पास अहिस्ते-अहिस्ते एक काला कोबरा उसके पास पहुंचा और तुरंत डस लिया. काला नाग काटने के बाद महिला घबराई नहीं, बल्कि उस कोबरे को वही दबोच लिया. खुद की तबीयत बिगड़ने से पहले उस महिला ने हिम्मत का परिचय दिया और सांप को पकड़कर एक पारदर्शी जार में बंद कर लिया. यह एक महिला की दिलेरी की घटना पालीके रानी थाना क्षेत्र के नादाणा जोधाणा गांव की है. इस घटना में चौकाने वाली बात ये रही कि महिला अपने परिवार वालों के साथ सांप को डिब्बे में बंद कर सीधे पाली के बांगड़ अस्पताल पहुची. उसने बताया कि,’डॉक्टर साहब, इसी ने काटा है’ इसे सुनकर डॉक्टर साहब भी दंग रह गये और काले रंग का कोबरा को देखकर डॉक्टर भी सकते में आ गए.
30 साल की कमला के बिगड़ती तबीयत को देखते हुए डॉक्टर ने तुरंत ICU में भर्ती किया. अभी उसे वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है. परिजनों ने इस घटना के बारे में बताया कि कमला के पति, जो मुंबई में एक मिठाई की दुकान पर काम करते हैं, घटना की जानकारी मिलते ही पाली के लिए रवाना हो गए हैं. पाली में सांप काटने का यह कोई इकलौता मामला नहीं है. पिछले कुछ दिनों में सांप काटने की चार अन्य घटनाएं भी हो चुकी है. जिसमे दो बच्चों समेत चार लोग सांप काटने से इलाजरत हैं. सभी पीड़ितों का इलाज बांगड़ अस्पताल में ही चल रहा है. मॉनसून के मौसम की शुरुआत के साथ ही सांप अपने बिलों से निकलकर बाहर आ जाते हैं, क्योंकि उनके बिल में पानी भर जाता है. इसके चलते ही सर्पदंश की घटना बढ़ जाती है. स्वास्थ्य विभाग भी बारिश के मौसम में लोगों खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में सतर्कता बरतने की सलाह देता है. विशेषज्ञों का लगातार इस पर कहना रहता है कि सांप काटने की स्थिति में घबराने के बजाय तुरंत अस्पताल पहुंचना सबसे जरूरी कदम होता है.
