झारखंड की जनता ने लोकतंत्र को मजबूत करने में निभाई अहम भूमिका- हेमंत।

झारखंड/बिहार ताज़ा ख़बर राष्ट्रीय ख़बर विधानसभा चुनाव

लोकतंत्र का महापर्व: झारखंड के नए युग की ओर

जनता ने दिखाया उत्साह और संकल्प

झारखंड में मतदान संपन्न होने के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लोगों को अपना संदेश दिय है। इसमें उन्होने लिखा है कि, झारखंड की पावन धरती पर लोकतंत्र का यह महापर्व अद्वितीय रहा। दोनों चरणों में जनता ने अपने वोट के माध्यम से राज्य के नए, समृद्ध और सशक्त भविष्य के निर्माण का संकल्प लिया। बुजुर्ग, युवा, श्रमिक, महिला और किसान सभी ने उत्साहपूर्वक मतदान कर लोकतंत्र को मजबूत किया।

महिलाओं का ऐतिहासिक योगदान

इस चुनाव में राज्य की आधी आबादी, विशेषकर महिलाएं, अग्रणी भूमिका में रहीं। उन्होंने अपने अधिकार, मान-सम्मान और हक की रक्षा के लिए झामुमो और INDIA गठबंधन को अपना आशीर्वाद दिया।

झारखंड के अमर शहीदों को नमन

हेमन्त सोरेन ने अमर वीर शहीदों, क्रांतिकारियों और आंदोलनकारियों के सपनों को साकार करने की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने नए “सोना झारखंड” के निर्माण का वादा करते हुए जनता की आकांक्षाओं को प्राथमिकता देने का प्रण लिया।

लोकतंत्र के रक्षकों का धन्यवाद

हेमन्त सोरेन ने मतदाताओं, मतदान कर्मियों, झामुमो और गठबंधन के कार्यकर्ताओं के साथ-साथ लोकतंत्र को मजबूत करने वाले अन्य राजनीतिक दलों का आभार व्यक्त किया।

झारखंड की जीत तय

सोरेन ने अपने संबोधन में कहा, “जीत रहा है, जीतेगा झारखंड।” उन्होंने जनता की उम्मीदों को पूरा करने के लिए निरंतर प्रयास करने की बात कही।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *