Vitt Rahit Shiksha Morcha

दुर्गा पूजा को देखते हुए स्थगित हुई वित्त रहित शिक्षा मोर्चा की बैठक.

झारखंड/बिहार

दुर्गा पूजा को देखते हुए स्थगित हुई वित्त रहित शिक्षा संयुक्त संघर्ष मोर्चा की बैठक

रांची। वित्त रहित शिक्षा संयुक्त संघर्ष मोर्चा से जुड़े इंटरमीडिएट कॉलेज, उच्च विद्यालय, संस्कृत विद्यालय एवं मदरसा विद्यालय के अध्यक्ष मंडल की बैठक 24 सितंबर 2025 को प्रस्तावित थी। हालांकि, माननीय सदस्यों के अनुरोध और दुर्गा पूजा के मद्देनज़र इस बैठक को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है।

दुर्गा पूजा से पहले वेतन का ऐलान, सभी सरकारी कर्मचारी होंगे लाभान्वित.

मोर्चा की ओर से बताया गया कि अगली बैठक की तिथि एवं समय की सूचना शीघ्र ही सभी सदस्यों को उपलब्ध करा दी जाएगी।

इस संबंध में मोर्चा की ओर से निवेदन करने वालों में कुंदन कुमार सिंह, रघुनाथ सिंह, हरिहर प्रसाद कुशवाहा, फजलुल कादरी अहमद, अरविंद सिंह, चंदेश्वर पाठक, नरोत्तम सिंह, देवनाथ सिंह, गणेश महतो, मनीष कुमार, संजय कुमार समेत मोर्चा के सभी सदस्य शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *