वित्त रहित शिक्षा मोर्चा की बैठक 11 की जगह अब 20 जनवरी को होगी।

झारखंड/बिहार ताज़ा ख़बर रोज़गार समाचार

वित्त रहित शिक्षा संयुक्त संघर्ष मोर्चा की बैठक से संबंधित सूचना

बैठक की नई तिथि और स्थान
वित्त रहित शिक्षा संयुक्त संघर्ष मोर्चा से संबंधित राज्य के सभी इंटरमीडिएट कॉलेज, उच्च विद्यालय, संस्कृत विद्यालय एवं मदरसा विद्यालयों के प्राचार्य/प्रधानाचार्य एवं शिक्षक प्रतिनिधियों को सूचित किया जाता है कि मोर्चा द्वारा आयोजित बैठक, जो पहले 11 जनवरी 2025 को निर्धारित थी, अब शीतलहरी को ध्यान में रखते हुए प्राचार्य एवं प्रधानाचार्यों के अनुरोध पर 20 जनवरी 2025 को आयोजित की जाएगी। यह बैठक सर्वोदय बाल निकेतन उच्च विद्यालय, धुर्वा, रांची में दोपहर 12:00 बजे से होगी।

बैठक का मुख्य एजेंडा
बैठक में निम्नलिखित महत्वपूर्ण विषयों पर निर्णय लिए जाएंगे:

  1. 75% अनुदान बढ़ोतरी का मुद्दा।
  2. राज्य कर्मी का दर्जा दिलाने से संबंधित विषय।
  3. वित्तीय वर्ष 2024-25 के अनुदान का ऑनलाइन फॉर्म भरने की प्रक्रिया।
  4. शिक्षक-कर्मचारियों और संस्थाओं के अन्य महत्वपूर्ण मुद्दे।

उपस्थिति की अनिवार्यता
इस बैठक में आपकी उपस्थिति अति आवश्यक है। सभी प्राचार्य, प्रधानाचार्य एवं शिक्षक प्रतिनिधि इसे गंभीरता से लें और अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।

संपर्ककर्ता (निवेदक)

  • कुंदन कुमार सिंह
  • रघुनाथ सिंह
  • हरिहर प्रसाद कुशवाहा
  • फजलुल कादरी अहमद
  • देवनाथ सिंह
  • चंदेश्वर पाठक
  • अरविंद सिंह
  • मनीष कुमार
  • गणेश महतो
  • रघु विश्वकर्मा
  • बिरसो उरांव
  • रेशमा बेक
  • नरोत्तम सिंह
  • संजय कुमार
  • मुरारी प्रसाद सिंह
  • अनिल तिवारी
  • मनोज कुमार
  • एवं अन्य सभी साथीगण।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *