Jharkhand cabinet meeting

कैबिनेट बैठक की तिथि बदली, अब 14 अक्टूबर को दोपहर 3 बजे से होगी बैठक.

झारखंड/बिहार ताज़ा ख़बर विधानसभा चुनाव

झारखंड मंत्रिपरिषद् की बैठक की तिथि बदली, अब 14 अक्टूबर को दोपहर 3 बजे से होगी बैठक

रांची। झारखंड मंत्रिपरिषद् की प्रस्तावित बैठक की तिथि में बदलाव किया गया है। पहले यह बैठक 16 अक्टूबर (गुरुवार) को निर्धारित थी, लेकिन अब इसे 14 अक्टूबर (मंगलवार) 2025 को अपराह्न 3:00 बजे से आयोजित किया जाएगा।

मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (समन्वय) द्वारा जारी सूचना के अनुसार, यह बैठक झारखंड मंत्रालय (प्रोजेक्ट भवन) स्थित मंत्रिपरिषद कक्ष में आयोजित होगी।

बताया गया है कि इस बैठक में राज्य सरकार के विभिन्न विभागों से संबंधित कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा और निर्णय लिए जाने की संभावना है। बैठक में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता रहने की उम्मीद है।

सरकार की नीतिगत और प्रशासनिक फैसलों को लेकर यह बैठक अहम मानी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *