Hemant Soren government Jharkhand elections

विधानसभा चुनाव में सूखे पत्तों की तरह उड़ जाएगी गठबंधन सरकार- शिवराज सिंह चौहान।

झारखंड/बिहार ताज़ा ख़बर राष्ट्रीय ख़बर रोज़गार समाचार विधानसभा चुनाव

भ्रष्ट हेमंत सरकार के खिलाफ परिवर्तन यात्रा की आंधी: शिवराज सिंह चौहान

केंद्रीय कृषि मंत्री और झारखंड चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि, झारखंड में चल रही परिवर्तन यात्रा अब आंधी बन चुकी है, जिसमें कांग्रेस और झामुमो सूखे पत्तों की तरह उड़ जाएंगे। हेमंत सोरेन सरकार पर युवाओं के साथ धोखा करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि नौकरी और भत्ता के नाम पर युवाओं को ठगा जा रहा है। अब तक 17 बार पेपर लीक की घटनाएं हो चुकी हैं और सरकार इनकी साजिश में शामिल है।

सरकारी नौकरियों में नौटंकी

शिवराज सिंह चौहान ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि पिछले पाँच सालों में केवल नौटंकी की गई है। उन्होंने उत्पाद विभाग में जवानों की मौत को भी सरकार की साजिश बताया और कहा कि यह मौतें स्वाभाविक नहीं, बल्कि सोची-समझी हत्या है।

महिलाओं के साथ धोखाधड़ी

चौहान ने चूल्हा खर्च के नाम पर महिलाओं को ठगने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि ट्रांसफर और पोस्टिंग के लिए पैसे लिए जा रहे हैं और मनरेगा, जल जीवन मिशन जैसी केंद्रीय योजनाओं का पैसा लूटा जा रहा है।

भ्रष्टाचार के मामले

शिवराज सिंह ने आरोप लगाया कि हेमंत सरकार के नेता और अधिकारियों के घरों पर छापों में भारी मात्रा में धनराशि मिली है।

परिवर्तन यात्रा को जनसमर्थन

उन्होंने कहा कि परिवर्तन यात्रा को जनता का जबरदस्त समर्थन मिल रहा है और भाजपा को सत्ता में लाकर राज्य में बेटी, रोटी और माटी की सुरक्षा सुनिश्चित करनी है। आपको बता दें कि, शिवराज सिंह चौहान हज़ारीबाग़ में प्रधानमंत्री की सभा में बोल रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *