विष्णुगढ़ हत्याकांड: जिस भाजपा ने सरकार पर साधा निशाना, उसी के नेता निकले मासूम के हत्यारे! अब क्या होगा झारखंड बंद?
झारखंड के विष्णुगढ़ में मासूम बच्ची की निर्मम हत्या ने पूरे राज्य को झकझोर कर रख दिया था। इस दर्दनाक घटना को लेकर भाजपा लगातार हेमंत सोरेन सरकार को कटघरे में खड़ा कर रही थी, कानून-व्यवस्था पर सवाल उठा रही थी और 9 अप्रैल को झारखंड बंद तक बुला दिया था। लेकिन अब इस मामले में जो खुलासा हुआ है, उसने भाजपा की राजनीति पर ही गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
“Language War in Jharkhand! अपनी ही सरकार पर उठे सवाल, हर तरफ विरोध”
अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक, यह हत्या अंधविश्वास के नाम पर की गई थी, जिसमें बच्ची की अपनी मां समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि इस जघन्य हत्या का मुख्य आरोपी भीम राम भाजपा से जुड़ा हुआ निकला।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भीम राम भाजपा के बूथ कमेटी और प्रखंड कमेटी में सक्रिय भूमिका निभा चुका है। यानी जिस पार्टी ने इस घटना को लेकर राज्य सरकार पर हमला बोला, उसी पार्टी का कार्यकर्ता इस हत्याकांड में शामिल पाया गया। आरोप है कि भीम राम ने बच्ची की मां के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया।
अब सबसे बड़ा सवाल यह उठता है कि क्या भाजपा अब भी 9 अप्रैल को झारखंड बंद बुलाएगी? अगर हां, तो किस मुद्दे पर—सरकार की विफलता पर या अपने ही कार्यकर्ता की करतूत पर?
यह मामला सिर्फ एक आपराधिक घटना नहीं रह गया है, बल्कि अब यह भाजपा की नैतिकता और राजनीतिक दोहरेपन पर सीधा सवाल बन गया है। क्या भाजपा इस पर आत्ममंथन करेगी या फिर पहले की तरह राजनीतिक रोटियां सेंकती रहेगी?
झारखंड की जनता अब जवाब चाहती है—क्या दोष सिर्फ सरकार का है, या राजनीति करने वालों को अपने घर के अंदर भी झांकना चाहिए?
