घाटशिला उपचुनाव में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का भाजपा पर तीखा हमला, बोले – झामुमो में पलकर भाजपा के खेत में हल जोतने चले गए
मुख्य बिंदु:
-
हेमंत सोरेन ने भाजपा प्रत्याशी पर साधा निशाना
-
कहा – “ऐसे लोग आंदोलन को कमजोर करने वाले”
-
“हमारी पीढ़ी अब मजबूत है, मुंहतोड़ जवाब देने की ताकत रखती है”
-
बयान सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री ने खुद किया शेयर
रांची, 7 नवंबर 2025:
घाटशिला उपचुनाव में सियासी गर्मी बढ़ गई है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने एक बार फिर भाजपा पर तीखा प्रहार किया है। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी और चंपाई सोरेन के सुपुत्र पर तंज कसते हुए कहा —
“आज जो प्रत्याशी भारतीय जनता पार्टी का आपको दिखता है, वह ऐसा बैल है जो खाया-पिया-मोटाया झामुमो में और हल जोतने चला गया भाजपा के खेत में।”
मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे लोग ही बार-बार झारखंड आंदोलन को कमजोर करते रहे हैं। इन्हीं कारणों से राज्य को अलग राज्य बनने में 30 से 40 साल का लंबा संघर्ष करना पड़ा।
“हमारी पीढ़ी अब मजबूत है” — हेमंत सोरेन
सोरेन ने कहा,
“कई आंदोलनकारी आज भी जीवित हैं, लेकिन अब उम्रदराज हो चुके हैं। हमारी पीढ़ी जवान है, हमने भी कंधा मजबूत कर लिया है। अब हम ऐसे लोगों को मुंहतोड़ जवाब देने की ताकत रखते हैं।”
उन्होंने अपने भाषण के इस अंश को स्वयं सोशल मीडिया पर शेयर किया, जिसके बाद यह बयान तेजी से वायरल हो गया है।
नई प्रभारी DGP तदाशा मिश्रा ने संभाला कार्यभार, CM से की मुलाकात.
घाटशिला उपचुनाव में गरमाई राजनीति
घाटशिला सीट पर इस बार मुकाबला बेहद दिलचस्प हो गया है। मुख्यमंत्री के इस बयान के बाद झामुमो कार्यकर्ताओं में उत्साह दिखा, वहीं भाजपा समर्थक इस पर पलटवार की तैयारी में हैं। राजनीतिक जानकारों के मुताबिक, हेमंत सोरेन का यह बयान झामुमो कार्यकर्ताओं को एकजुट करने की रणनीति का हिस्सा है।
