झारखंड में शीत लहर का प्रकोप जारी, 23 जनवरी तक ठंड से राहत नहीं

झारखंड/बिहार ताज़ा ख़बर

झारखंड में शीत लहर का कहर, अगले कुछ दिन नहीं मिलेगी ठंड से राहत

रांची। झारखंड में फिलहाल ठंड से राहत मिलती हुई नहीं दिख रही है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार राज्य के कई हिस्सों में शीत लहर का असर बना रहेगा। पश्चिमी विक्षोभ के कारण अगले दो से तीन दिनों तक ठंड से कोई खास राहत मिलने की संभावना नहीं है।

13 जिलों में शीत लहर की चेतावनी
मौसम विभाग ने बताया है कि झारखंड के 13 जिलों—रांची, पलामू, गढ़वा, चतरा, लातेहार, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा, खुंटी, हजारीबाग, बोकारो और पश्चिमी सिंहभूम—में शीत लहर चलने की संभावना है।

18 जनवरी से तापमान में बढ़ोतरी की उम्मीद
मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक 18 जनवरी से न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है। इसके साथ ही अधिकतम तापमान में भी इजाफा होने की संभावना है। हालांकि, 23 जनवरी के आसपास ठंड का असर लगभग समाप्त होने का अनुमान है।

न्यूनतम तापमान ने बढ़ाई ठिठुरन
राज्य में बीते 24 घंटों के दौरान कई इलाकों में तापमान काफी नीचे चला गया। मैक्लुस्कीगंज में न्यूनतम तापमान 1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि गुमला में 1.8 डिग्री और रांची में 8.4 डिग्री सेल्सियस रहा। कांके में तापमान 7.3 डिग्री और कोठी में 3.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

स्कूल खुले, समय में किया गया बदलाव
कड़ाके की ठंड के बावजूद राज्य के अधिकांश स्कूल खुल चुके हैं, हालांकि उनके समय में बदलाव किया गया है। फिलहाल रांची जिला प्रशासन की ओर से स्कूलों को बंद करने को लेकर कोई आदेश जारी नहीं किया गया है। प्रशासन ने इस संबंध में निर्णय की जिम्मेदारी स्कूल प्रबंधन पर छोड़ दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *