संत जेवियर्स कॉलेज, रांची में लॉन्च हुआ ‘वाईआई युवा चैप्टर’, छात्रों में नेतृत्व और नवाचार को मिलेगा नया मंच
मुख्य बिंदु
-
संत जेवियर्स कॉलेज, रांची में 25 जून को वाईआई युवा चैप्टर लॉन्च
-
नेतृत्व, उद्यमिता, स्वास्थ्य, पर्यावरण और नवाचार पर होगा छात्रों का फोकस
-
CII यंग इंडियंस रांची चैप्टर के साथ एमओयू पर हस्ताक्षर
-
कॉलेज प्रबंधन और यी चेयरपर्सन राहुल मारू की मौजूदगी में हुआ कार्यक्रम
-
छात्रों को राष्ट्र निर्माण और सामाजिक प्रभाव के लिए किया जाएगा प्रेरित
कॉलेज कैंपस में आधिकारिक रूप से शुरू हुआ वाईआई युवा चैप्टर
संत जेवियर्स कॉलेज, रांची में एक नया अध्याय जुड़ गया। कॉलेज ने CII Young Indians (Yi) रांची चैप्टर के साथ एमओयू साइन करते हुए ‘Yi युवा चैप्टर’ का कॉलेज परिसर में आधिकारिक उद्घाटन किया। यह समझौता छात्रों को नेतृत्व, नवाचार, सामाजिक जिम्मेदारी और उद्यमिता जैसे क्षेत्रों में दक्ष बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
युवा नेतृत्व, नवाचार और राष्ट्र निर्माण पर फोकस
Yi युवा चैप्टर के तहत छात्रों को स्वास्थ्य, पर्यावरण, सड़क सुरक्षा, स्किल डेवलपमेंट जैसी विविध पहलों से जोड़ा जाएगा। इस पहल का उद्देश्य छात्रों को सिर्फ अकादमिक नहीं बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदार, व्यावसायिक रूप से कुशल और नवोन्मेषी नेतृत्वकर्ता के रूप में विकसित करना है।
संत जेवियर्स कॉलेज रांची ने स्नातक सत्र 2025-26 की पहली मेरिट लिस्ट जारी की.
Yi रांची चैप्टर ने जताया कॉलेज प्रबंधन के प्रति आभार
Yi रांची चैप्टर के चेयरपर्सन राहुल मारू और उनकी टीम ने कहा कि,
“यह सहयोग युवाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक सार्थक प्रयास है। कॉलेज प्रबंधन के विजन और प्रतिबद्धता की हम सराहना करते हैं। हम मिलकर झारखंड के युवाओं के भविष्य को सकारात्मक दिशा देने के लिए कार्यरत रहेंगे।”
समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर और विशिष्ट उपस्थिति
इस अवसर पर कॉलेज प्राचार्य डॉ. फादर रॉबर्ट प्रदीप कुजूर (एसजे), उप-प्राचार्य डॉ. फादर अजय अरुण मिंज (एसजे), बीबीए विभागाध्यक्ष डॉ. अभिजीत डे, साथ ही Yi रांची चैप्टर की टीम से आदित्य कुमार, युवराज रिशव राजगढ़िया और स्नेहा नारायण उपस्थित रहे।
