प्रोजेक्ट SHINE

रांची: सेंट जेवियर्स स्कूल में “प्रोजेक्ट SHINE” पायलट प्रोजेक्ट का सफल समापन.

झारखंड/बिहार

रांची, 10 अक्टूबर 2025: सेंट जेवियर्स स्कूल, डोरंडा में आज “प्रोजेक्ट SHINE” पायलट प्रोजेक्ट का चौथा और अंतिम मूल्यांकन दिवस सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस विशेष अवसर पर कक्षा 3 के विद्यार्थियों ने डिजिटल और गेम-आधारित मूल्यांकन में उत्साह और आत्मविश्वास के साथ भाग लिया। इस मूल्यांकन प्रक्रिया को पूरी तरह तनाव-मुक्त, रोचक और शिक्षाप्रद बताया गया।

सेंट जेवियर्स स्कूल रांची
“प्रोजेक्ट SHINE – अंतिम मूल्यांकन दिवस”

विद्यालय के प्राचार्य फा. फुलदेव सोरेंग, एस.जे. ने कहा कि “प्रोजेक्ट SHINE” काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्ज़ामिनेशन्स (CISCE) की एक नवाचारी पहल है। इसका उद्देश्य शिक्षा को अधिक अर्थपूर्ण, समग्र और विद्यार्थीकेंद्रित बनाना है। फा. सोरेंग ने कहा,

“सेंट जेवियर्स स्कूल का इस पायलट परियोजना के लिए चयन होना हमारे लिए गर्व की बात है। यह पहल विद्यार्थियों के सीखने की प्रक्रिया को गहराई प्रदान करेगी और उन्हें आत्ममूल्यांकन और आत्मविश्वास की दिशा में प्रेरित करेगी।”

उन्होंने आगे बताया कि विद्यालय इस परियोजना को “सीखने और आत्मविकास” की यात्रा के रूप में देखता है, जिसमें विद्यार्थी, शिक्षक और अभिभावक की साझेदारी शिक्षा की गुणवत्ता को नए आयाम तक ले जाएगी। फा. सोरंग ने अभिभावकों और विद्यार्थियों से इस अवसर का अधिकतम लाभ उठाने का आग्रह किया।

रांची के सेंट जेवियर्स में शुरू हुई Project SHINE, शिक्षा में नया नवाचार.

इस परियोजना का संचालन डॉ. संतोष कुमार, विभागाध्यक्ष – कंप्यूटर साइंस एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा किया गया। उन्होंने बताया कि कक्षा 3, 6 और 9 के विद्यार्थियों का डिजिटल प्लेटफॉर्म पर मूल्यांकन किया गया, जिससे उनकी व्यक्तिगत प्रगति, कौशल और क्षमताओं का सटीक विश्लेषण संभव हुआ।

प्राचार्य ने स्थानीय प्रेस और मीडिया का आभार व्यक्त किया, जिन्होंने “प्रोजेक्ट SHINE” के प्रारंभिक दिनों से ही विद्यालय की इस पहल को उत्कृष्ट कवरेज प्रदान किया। उन्होंने कहा कि मीडिया की उपस्थिति विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत रही।

फा. फुलदेव सोरंग ने अंत में कहा कि सेंट जेवियर्स स्कूल सदैव अपने विद्यार्थियों के समग्र विकास और मूल्य-आधारित शिक्षा के लिए प्रतिबद्ध रहा है, और “प्रोजेक्ट SHINE” इस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *