रांची के चयन गुप्ता का सर्बिया शूटिंग चैंपियनशिप के लिए चयन.

खेल झारखंड/बिहार ताज़ा ख़बर राष्ट्रीय ख़बर

रांची के चयन गुप्ता का सर्बिया शूटिंग चैंपियनशिप के लिए चयन, परिवार में खुशी की लहर


🔹 प्रमुख बिंदु:

  • रांची के शूटर चयन गुप्ता का ग्रैंड प्रिक्स सर्बिया के लिए चयन

  • 50 मीटर प्रोन फायर इवेंट में लेंगे हिस्सा

  • ऑल इंडिया G.V. मावलंकर में जीत चुके हैं सिल्वर मेडल

  • पिछले वर्ष नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप के लिए कर चुके हैं क्वालिफाई

  • टिकैत उमराव शूटिंग रेंज, होटवार में करते हैं अभ्यास



अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रांची के युवा शूटर की एंट्री

रांची- झारखंड की राजधानी रांची के युवा शूटर चयन कुमार गुप्ता ने एक बार फिर राज्य का नाम रोशन किया है। उनका चयन ग्रैंड प्रिक्स सर्बिया शूटिंग चैंपियनशिप 2025 के लिए हुआ है। वे इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में 50 मीटर प्रोन फायर इवेंट में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।

परिवार में उत्साह, पिता ने दी शुभकामनाएं

चयन के इस चयन से उनके परिवार में खुशी और गर्व का माहौल है। उनके पिता मनोज कुमार गुप्ता ने बेटे को इस उपलब्धि पर बधाई दी और चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन की शुभकामनाएं दीं।

IMD का बड़ा अलर्ट: झारखंड-ओडिशा समेत 6 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट.

खेलगांव होटवार में करते हैं प्रशिक्षण

रांची के मोरहाबादी निवासी चयन गुप्ता टिकैत उमराव शूटिंग रेंज, खेलगांव होटवार में नियमित रूप से अभ्यास करते हैं। वे रांची डिस्ट्रिक्ट राइफल एसोसिएशन से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।

पहले भी जीत चुके हैं राष्ट्रीय स्तर पर मेडल

चयन ने वर्ष 2024 में ऑल इंडिया जीवी मावलंकर प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल जीत कर अपने टैलेंट का परिचय दिया था। इसके अलावा उन्होंने दिल्ली में हुई नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप 2024 में भी क्वालीफाई किया था।

बाबूलाल मरांडी ने कार्यकर्ताओं संग सुनी ‘मन की बात’.

राइफल एसोसिएशन ने दी बधाई

रांची जिला राइफल एसोसिएशन के अध्यक्ष विनय कुमार ने भी चयन गुप्ता को इस बड़ी उपलब्धि पर बधाई दी है और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में अच्छे प्रदर्शन की कामना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *