रांची: दीपावली और छठ के मौके पर मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत महिलाओं को ₹97 करोड़ का भुगतान
मुख्य बिंदु:
-
रांची जिले की महिलाओं को मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत भुगतान
-
3,88,406 लाभुकों के बैंक खातों में DBT के माध्यम से ₹2,500 प्रति लाभुक की दर से राशि हस्तांतरित
-
अक्टूबर माह की सम्मान राशि के रूप में लाभ, महिलाओं को त्योहारों से पहले आर्थिक सशक्तिकरण
-
जिले के सभी प्रखंडों और शहरी क्षेत्रों में पारदर्शी और समय पर भुगतान
————————————————————————————–
रांची, 20 अक्टूबर:
दीपावली और छठ पूजा के शुभ अवसर पर झारखंड सरकार ने राज्य की महिलाओं को मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के अंतर्गत सम्मान राशि का भुगतान किया। रांची जिले की कुल 3,88,406 लाभुक महिलाओं के बैंक खातों में DBT (आधार आधारित डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से ₹2,500 प्रति लाभुक की दर से कुल ₹97,10,15,000 का भुगतान किया गया।
यह राशि अक्टूबर माह की सम्मान राशि के रूप में दी गई है, जिससे महिलाओं को त्योहारों से पूर्व आर्थिक सशक्तिकरण का लाभ मिला है।
जिले के विभिन्न प्रखंडों और शहरी क्षेत्रों में भुगतान की स्थिति:
-
अनगड़ा – 16,843 लाभुक
-
अरगोड़ा शहरी क्षेत्र – 12,417 लाभुक
-
बड़गाईं शहरी क्षेत्र – 9,413 लाभुक
-
बेड़ो – 20,797 लाभुक
-
बुंडू – 8,525 लाभुक
-
बुंडू नगर पंचायत – 3,572 लाभुक
-
बुढ़मू – 18,073 लाभुक
-
चान्हो – 19,894 लाभुक
-
हेहल शहरी क्षेत्र – 15,442 लाभुक
-
ईटकी – 10,482 लाभुक
-
कांके – 31,828 लाभुक
-
कांके शहरी क्षेत्र – 1,325 लाभुक
-
खलारी – 9,703 लाभुक
-
लापुंग – 11,478 लाभुक
-
माण्डर – 23,395 लाभुक
-
नगड़ी – 18,159 लाभुक
-
नगड़ी शहरी क्षेत्र – 8,168 लाभुक
-
नामकुम – 18,021 लाभुक
-
नामकुम शहरी क्षेत्र – 9,078 लाभुक
-
ओरमांझी – 18,310 लाभुक
-
राहे – 9,647 लाभुक
-
रातू – 18,792 लाभुक
-
सिली – 21,382 लाभुक
-
सोनाहातू – 13,192 लाभुक
-
तमाड़ – 18,714 लाभुक
-
सदर शहरी क्षेत्र – 21,754 लाभुक
दीपोत्सव पर राजनीतिक नेताओं का एक ही संदेश – प्रेम, शांति और एकता.
जिला प्रशासन ने कहा:
“मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना राज्य की महिलाओं के सम्मान और आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। दीपावली और छठ जैसे पावन अवसरों पर इस राशि का भुगतान महिलाओं के चेहरे पर मुस्कान और घरों में खुशहाली लाएगा। प्रशासन यह सुनिश्चित कर रहा है कि सभी पात्र लाभुकों को समय पर और पारदर्शी तरीके से भुगतान मिले।”
