रांची में 13 अप्रैल को होगी बैठक, अनुदान अस्वीकृति के कारणों पर होगी समीक्षा।

झारखंड/बिहार ताज़ा ख़बर रोज़गार समाचार

अनुदान से वंचित स्कूलों की प्राचार्य बैठक 13 अप्रैल को, अपील और दस्तावेजों के साथ उपस्थित रहने का निर्देश

रांची, 7 अप्रैल 2025:
राज्य के वैसे इंटर कॉलेज, उच्च विद्यालय, संस्कृत विद्यालय और मदरसा, जिनका वित्तीय वर्ष 2024-25 का शैक्षणिक अनुदान किसी कारणवश अस्वीकृत कर दिया गया है, उनके प्राचार्य एवं प्रधानाचार्यों की आवश्यक बैठक 13 अप्रैल 2025 को आयोजित की जाएगी। बैठक का आयोजन सर्वोदय बाल निकेतन उच्च विद्यालय, धुर्वा, रांची में सुबह 11:30 बजे से होगा।

मोर्चा की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, कई संस्थानों को अनुदान शासी निकाय की त्रुटि, वर्ग कक्ष की कमी, विवादित दस्तावेज, छात्र संख्या में गड़बड़ी या जैक द्वारा स्वीकृत सीटों को अनुदान में शामिल नहीं करने जैसे कारणों से अस्वीकृत किया गया है।

विशेष रूप से उन संस्थानों को भी बैठक में शामिल होना है, जिन्हें 2008 से पहले स्थापना अनुमति मिलने के बावजूद केवल दो साल की बाध्यता का हवाला देकर अनुदान से वंचित कर दिया गया है।

बैठक का उद्देश्य बैठक का मुख्य उद्देश्य उन संस्थानों की समस्याओं की समीक्षा करना है, जो अनुदान से वंचित हो गए हैं। सभी प्राचार्य/प्रधानाचार्य से कहा गया है कि वे अपने संस्थान से संबंधित दस्तावेजों के साथ बैठक में उपस्थित हों ताकि अपीलीय आवेदन तैयार किया जा सके और कारणों के समाधान पर बिंदुवार चर्चा हो।

75% अनुदान वृद्धि और राज्यकर्मी दर्जे पर भी विमर्श बैठक में 75% अनुदान बढ़ोतरी और राज्य कर्मी का दर्जा दिलाने के मुद्दे पर न्यायालय में रिट याचिका दायर करने को लेकर भी निर्णायक चर्चा होगी। इसके लिए अध्यक्ष मंडल के सदस्यों की उपस्थिति अनिवार्य कर दी गई है।

मोर्चा का आग्रह मोर्चा की ओर से निवेदन किया गया है कि सभी संबंधित प्राचार्य, प्रधानाचार्य और अध्यक्ष मंडल के सदस्य समय पर पहुंचें ताकि व्यापक विमर्श कर सकारात्मक निर्णय लिए जा सकें।

निवेदक मंडली में शामिल हैं:
कुंदन कुमार सिंह, रघुनाथ सिंह, हरिहर प्रसाद कुशवाहा, फजलुल कादिर अहमद, अरविंद सिंह, चंदेश्वर पाठक, देवनाथ सिंह, गणेश महतो, मनीष कुमार, नरोत्तम सिंह, अनिल तिवारी, मुरारी प्रसाद सिंह, मनोज तिर्की, बिरसो उरांव, रेशमा बेक, संजय कुमार, रघु विश्वकर्मा, मनोज कुमार, विनय उरांव और रंजीत मिश्रा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *