RAJNATH SINGH AMIT SHAH JHARKHAND LOKSABHAELECTION

राजनाथ सिंह और अमित शाह का झारखंड दौरा आज।

झारखंड/बिहार ताज़ा ख़बर राष्ट्रीय ख़बर विधानसभा चुनाव

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज दुमका में जनसभा को संबोधित करेंगे। गोड्डा में रोड शो भी करेंगे। गोड्डा के एनडीए प्रत्याशी डॉ. निशिकांत दुबे के नामांकन में शामिल होंगे। वे विशेष विमान से देवघर एयरपोर्ट आएंगे।

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज दुमका के यज्ञ मैदान में 11.30 बजे से आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे। इस अवसर पर उनके साथ लोकसभा प्रभारी राज पलिवार, प्रत्याशी सीता सोरेन, दुमका जिला अध्यक्ष गौरव कांत, देवघर जिला अध्यक्ष सचिन रवानी, जामताड़ा जिला अध्यक्ष समित शरण भी मौजूद रहेंगे।

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह गोड्डा के एनडीए प्रत्याशी डॉ निशिकांत दुबे के नामांकन में शामिल होंगे।  राजनाथ सिंह रेलवे स्टेशन में दोपहर 1:00 बजे से आयोजित रोड शो में भी शामिल होंगे। इस अवसर पर लोकसभा प्रभारी गणेश मिश्र, प्रत्याशी डॉ निशिकांत दुबे, गोड्डा जिला अध्यक्ष संजीव मिश्रा, देवघर जिला अध्यक्ष सचिन रवानी और दुमका जिला अध्यक्ष गौरव कांत भी मौजूद रहेंगे।

इसके अलावा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 10 मई को झारखंड के खूंटी में जनसभा करेंगे। खूंटी के कचहरी मैदान में जनसभा का आयोजन दोपहर 12:30 बजे से किया गया है। अमित शाह दिल्ली से विशेष विमान से रांची एयरपोर्ट आएंगे। वे वहां से हेलीकॉप्टर द्वारा खूंटी जाएंगे। आपको बता दें कि, इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ ही एमपी, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के साथ ही निर्मला सीतारमण के अलावा कई केंद्रीय मंत्रियों का दौरा झारखंड में हो चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *