राहुल-सचिन की 331 रन की रिकॉर्ड साझेदारी और नोटबंदी की घोषणा.

झारखंड/बिहार राष्ट्रीय ख़बर

मुख्य बिंदु 

  • 1999 में राहुल द्रविड़ और सचिन तेंदुलकर ने बनाई 331 रन की वर्ल्ड रिकॉर्ड साझेदारी

  • 1998 में बांग्लादेश के पहले प्रधानमंत्री शेख मुजीबुर्रहमान की हत्या के दोषियों को मृत्युदंड

  • 2016 में भारत सरकार ने की नोटबंदी की ऐतिहासिक घोषणा

  • 1945 में हांगकांग नौका दुर्घटना में 1550 लोगों की मौत

  • 2008 में भारत का पहला मानव रहित अंतरिक्ष मिशन “चंद्रयान-1” पहुँचा चंद्रमा की कक्षा में

  • आज मनाया जाता है अंतरराष्ट्रीय रेडियोलॉजी दिवस


आज का महत्व 

आज वर्तमान है, कल गुजरा हुआ समय है और दूसरा कल आने वाला भविष्य।
अतीत यानी इतिहास ज्ञानवर्धन का स्रोत है — जो वर्तमान को दृष्टि देता है और भविष्य को दिशा।
इसी दृष्टि से जानिए 08 नवंबर के दिन का ऐतिहासिक महत्व।

खेल जगत की ऐतिहासिक उपलब्धि 

08 नवंबर 1999 को भारतीय क्रिकेट के इतिहास में स्वर्णिम दिन माना जाता है।
इस दिन राहुल द्रविड़ और सचिन तेंदुलकर ने वनडे मैच में 331 रन की रिकॉर्ड साझेदारी की थी।
यह उस समय विश्व क्रिकेट की सबसे बड़ी साझेदारी बनी थी, जिसने क्रिकेट इतिहास में नई मिसाल कायम की।

आज नहीं बढ़ा सोना-चांदी का भाव, जानिए 22 और 24 कैरेट गोल्ड का नया रेट.

बांग्लादेश में मृत्युदंड की घोषणा 

08 नवंबर 1998 को बांग्लादेश में देश के प्रथम प्रधानमंत्री शेख मुजीबुर्रहमान की हत्या के मामले में
15 लोगों को मृत्युदंड की सजा सुनाई गई थी।
यह फैसला बांग्लादेश की राजनीति में एक ऐतिहासिक मोड़ साबित हुआ था।

भारत में नोटबंदी की घोषणा 

08 नवंबर 2016 को भारत सरकार ने 500 और 1000 रुपये के नोटों को अवैध घोषित कर दिया था।
यह कदम देश की अर्थव्यवस्था और नकदी प्रणाली में भारी बदलाव लेकर आया।
लोगों को बैंकों की कतारों में लगना पड़ा, लेकिन यह फैसला काले धन और नकली मुद्रा पर प्रहार के रूप में देखा गया।

आज के दिन इतिहास की अन्य प्रमुख घटनाएं

  • 1945 – हांगकांग में नौका दुर्घटना, 1550 लोगों की मौत

  • 1956 – संयुक्त राष्ट्र ने सोवियत संघ से हंगरी से हटने की अपील की

  • 1957 – ब्रिटेन ने क्रिसमस द्वीप के पास परमाणु परीक्षण किया

  • 1967 – अमेरिका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया

  • 1988 – चीन में आए भूकंप से 900 लोगों की मौत

  • 1992 – बर्लिन में नस्लवाद के खिलाफ 3 लाख लोगों का प्रदर्शन

  • 2000 – हिलेरी क्लिंटन न्यूयॉर्क सीट से चुनाव जीतने वाली पहली अमेरिकी ‘फर्स्ट लेडी’ बनीं

  • 2001 – अमेरिका ने अफगानिस्तान पर फिर से बमबारी की

  • 2002 – अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा सम्मेलन मनीला में शुरू हुआ

  • 2004 – हेग में भारत और यूरोपीय संघ ने सामाजिक भागीदारी पर सहमति जताई

  • 2005 – भारत ने इस्रायल की दमनात्मक कार्रवाई की आलोचना की

  • 2008 – भारत का पहला मानव रहित अंतरिक्ष मिशन “चंद्रयान-1” चंद्रमा की कक्षा में पहुँचा

  • 2013 – फिलीपींस में विनाशकारी तूफान से 6,000 लोगों की मौत

  • 2016 – सोमालिया के मोगादिशू में कार बम धमाके में 11 लोगों की मौत

आज जन्मे प्रमुख व्यक्ति 

  • 2001 – अवनि लखेरा: भारत की पैरा निशानेबाज़

  • 1967 – रेवंत रेड्डी: तेलंगाना के दूसरे मुख्यमंत्री

  • 1947 – ऊषा उत्थुप: प्रसिद्ध इंडी-पॉप और पार्श्वगायिका

  • 1938 – अरविंद त्रिवेदी: छोटे पर्दे के प्रसिद्ध कलाकार (रामायण में रावण की भूमिका)

  • 1937 – भूपेंद्र नाथ कृपाल: भारत के 31वें मुख्य न्यायाधीश

  • 1929 – लालकृष्ण आडवाणी: भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व उपप्रधानमंत्री

  • 1920 – सितारा देवी: प्रसिद्ध कथक नृत्यांगना

  • 1919 – पु. ल. देशपांडे: मराठी लेखक, हास्यकार, संगीतकार और अभिनेता

  • 1917 – कमल रणदिवे: प्रसिद्ध भारतीय महिला चिकित्सक

आज के दिन हुए निधन 

  • 2020 – संचमान लिम्बू: सिक्किम के चौथे मुख्यमंत्री

  • 2002 – जौन एलिया: प्रसिद्ध उर्दू शायर

  • 1977 – बोमिरेड्डी नरसिम्हा रेड्डी: दक्षिण भारतीय सिनेमा के दिग्गज निर्देशक

  • 1959 – लोचन प्रसाद पांडेय: हिन्दी और उड़िया के कवि-साहित्यकार

  • 1627 – जहांगीर: प्रसिद्ध मुग़ल शासक

महत्वपूर्ण दिवस 

  • अंतरराष्ट्रीय रेडियोलॉजी दिवस (World Radiology Day)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *