BIT Mesra Quiz

बीआईटी मेसरा लालपुर में ‘क्विज़ार्ड-25’ की शुरुआत, 70 प्रतिभागियों ने दिखाया दम.

झारखंड/बिहार रोज़गार समाचार

बीआईटी मेसरा लालपुर में क्विज़ार्ड-25 की शुरुआत, 70 प्रतिभागियों ने दिखाई अपनी प्रतिभा

रांची। बीआईटी मेसरा लालपुर कैंपस में 9 अगस्त से दो दिवसीय क्विज़ प्रतियोगिता ‘क्विज़ार्ड-25’ की शुरुआत हुई। इस कार्यक्रम का आयोजन मीडिया एवं जनसंपर्क विभाग की टीम द्वारा किया जा रहा है, जिसका नेतृत्व विभाग प्रभारी डॉ. अभय रंजन श्रीवास्तव कर रहे हैं। प्रतियोगिता में कुल 70 प्रतिभागी अपने ज्ञान और बौद्धिक क्षमता का प्रदर्शन कर रहे हैं।

Quizard 25 Ranchi

विद्यार्थियों को मिलेगी बिज़नेस की गहरी समझ

कार्यक्रम का उद्घाटन संस्थान के प्रभारी डॉ. डी.के. मल्लिक ने किया। इस अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों और शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां छात्रों को बिज़नेस की बारीकियों और व्यावहारिक समझ विकसित करने में मदद करती हैं। साथ ही उन्होंने आयोजन टीम को शुभकामनाएं दीं और आगे इस तरह के कार्यक्रमों को और व्यापक स्तर पर आयोजित करने की बात कही।

शिक्षक और छात्र दोनों रहे सक्रिय

कार्यक्रम में संस्थान के कई शिक्षक और अधिकारी शामिल हुए। इनमें प्रमुख रूप से डॉ. संदीप शाहदेव, डॉ. सोमनाथ मुखर्जी, डॉ. आशुतोष मिश्रा, डॉ. प्रदीप मुंडा, सहायक कुल सचिव श्री नरेंद्र कुमार, डॉ. सौमित्रो, संजय कुमार और श्री राणा प्रताप मौजूद रहे। एमबीए विभाग के सभी विद्यार्थी भी इस आयोजन का हिस्सा बने।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *