गर्मी को देखते हुए झारखंड के स्कूलों के समय में बदलाव
26 अप्रैल से लागू होगा नया समय
रांची। भीषण गर्मी को ध्यान में रखते हुए स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने सभी स्कूलों के समय में बदलाव किया है। यह आदेश 26 अप्रैल 2025 से प्रभावी होगा और सभी सरकारी, निजी और अल्पसंख्यक स्कूलों पर लागू रहेगा।

कक्षा KG से 8वीं तक के लिए नया समय
अब कक्षा केजी से 8वीं तक के छात्रों के लिए स्कूल का समय सुबह 7:00 बजे से 11:30 बजे तक निर्धारित किया गया है।

कक्षा 9वीं से 12वीं तक के लिए समय तय
वहीं, कक्षा 9वीं से 12वीं तक के छात्रों के लिए स्कूल सुबह 7:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक चलेगा।
शिक्षा विभाग ने जारी किया निर्देश
यह संशोधित समय झारखंड के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग द्वारा जारी निर्देश के अनुसार लागू किया गया है। गर्मी के कारण विद्यार्थियों की सेहत को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया है।