जिला स्तरीय कुकिंग प्रतियोगिता सफलतापूर्वक सम्पन्न — राज्य स्तर के लिए रांची की दो रसोइया चयनित
रांची। जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालय एवं जिला पीएम पोषण योजना कोषांग के संयुक्त तत्वावधान में आज अमर शहीद ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव मुख्यमंत्री उत्कृष्ट जिला विद्यालय, रांची परिसर में “प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना” अंतर्गत जिला स्तरीय रसोइया सह सहायिका एक दिवसीय कुकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

इस विशेष आयोजन की मुख्य अतिथि क्षेत्रीय शिक्षा संयुक्त निदेशक (दक्षिणी छोटानागपुर) श्रीमती नीलम आइलीन टोप्पो रहीं। वहीं विशिष्ट अतिथि एवं जूरी सदस्य के रूप में जिला शिक्षा पदाधिकारी विनय कुमार, तथा मुख्य आयोजक जिला शिक्षा अधीक्षक बादल राज उपस्थित थे। जूरी में पंकज कुमार (ADPO), श्रीमती विजेता (स्वास्थ्य पदाधिकारी), जिला स्कूल व GMS चाडरी के बाल संसद सदस्य शामिल रहे।
प्रतियोगिता में रांची जिले के 20 प्रखंडों के 40 विद्यालयों की टीमों ने भाग लिया। विभिन्न मानकों—जैसे मोटे अनाज (Millets) का उपयोग, नवाचार, स्वच्छता, स्वाद व पोषण—के आधार पर मूल्यांकन किया गया। निर्णायक मंडल ने प्रथम और द्वितीय विजेता का चयन किया।
विजेता रसोइया
प्रथम पुरस्कार – शीला बारला
संत मारिया मध्य विद्यालय, कांके, रांची
द्वितीय पुरस्कार – लक्ष्मी देवी
राजकीयकृत मध्य विद्यालय, शुकुरहुट्टू, कांके, रांची
विजेताओं को क्रमशः ₹5000 (प्रथम) और ₹2500 (द्वितीय), मेडल, प्रशस्ति पत्र और विजयी ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।
राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में रांची का प्रतिनिधित्व
12 दिसंबर को होने वाली राज्य स्तरीय कुकिंग प्रतियोगिता में आज चयनित रांची जिले की श्रेष्ठ रसोइया हिस्सा लेंगी। उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष भी राज्य स्तरीय चैंपियन रांची जिला ही रहा था।
सफल आयोजन में सहयोग
कार्यक्रम को सफल बनाने में अशोक प्रसाद सिंह, संजय झा, प्रीति मिश्रा, संजय पवार, प्रकाश उरांव तथा डीएसई कार्यालय के अन्य कर्मियों का योगदान सराहनीय रहा।
