pm modi jharkhand loksabha election

आज रांची में प्रधानमंत्री का रोड शो। संजय सेठ के लिए मांगेंगे वोट।

झारखंड/बिहार ताज़ा ख़बर राष्ट्रीय ख़बर विधानसभा चुनाव

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रांची में आज शाम 4.00 बजे रोड शो करेंगे और राजभवन में रात्रि विश्राम करेंगे। भाजपा प्रदेश कार्यालय में देर शाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रांची कार्यक्रम को लेकर महत्वपूर्ण बैठक हुई। मीडिया से बात करते हुए प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू ने बताया कि प्रधानमंत्री अपने दो दिवसीय झारखंड दौरे पर 3 मई को शाम 4बजे रांची पहुंचेंगे। उन्होने बताया कि, बिरसा मुंडा राजपथ पर पूरे रास्ते जिसमें हिनू चौक, बिरसा चौक, डीपीएस चौक अरगोड़ा चौक, भाजपा प्रदेश कार्यालय, हरमू चौक, सहजानंद चौक, कार्तिक उरांव चौक पर लोग प्रधानमंत्री का स्वागत हजारों की संख्या में लोग करेंगे। प्रधानमंत्री भारत माता चौक से बाल्मिकी नगर,किशोरगंज चौक,गाड़ी खाना चौक,मारवाड़ी भवन गौशाला,गिरधर प्लाजा, रातु रोड चौक तक प्रधानमंत्री रोड शो करेंगे।

प्रधानमंत्री के आगमन की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक में देश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, प्रदेश महामंत्री एवम सांसद आदित्य साहू, सांसद संजय सेठ, विधायक सीपी सिंह, समरी लाल, प्रदेश उपाध्यक्ष आरती कुजूर, प्रदेश मंत्री सरोज सिंह, सीमा पासवान, संजीव विजयवर्गीय,रमेश सिंह ,कार्यालय मंत्री हेमंत दास,मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक,प्रवक्ता प्रतुल शाह देव,रमाकांत महतो,राफिया नाज,अशोक बड़ाइक,राहुल अवस्थी ,सुबोध सिंह गुड्डू,,राकेश भास्कर ,पवन साहू,शशांक राज,आरती सिंह,संदीप वर्मा,चुन्नू मिश्र,संजय जायसवाल,राजश्री जयंती,लक्ष्मी कुमारी,महानगर अध्यक्ष वरुण साहू,गुरविंदर सेठी,उमेश रंजन साहूआदि उपस्थित थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *