राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शिबू सोरेन के स्वास्थ्य की ली जानकारी।

झारखंड/बिहार राष्ट्रीय ख़बर विधानसभा चुनाव

रांची एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को विदाई

रांची स्थित बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर राज्य सरकार की ओर से राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू को विदाई दी गई। इस अवसर पर वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने राष्ट्रपति का झारखंड आगमन पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की ओर से आभार व्यक्त किया।

वित्त मंत्री ने राष्ट्रपति को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पिता एवं झारखंड के वरिष्ठ नेता शिबू सोरेन की अस्वस्थता के बारे में जानकारी दी। इस पर राष्ट्रपति मुर्मू ने शिबू सोरेन के स्वास्थ्य की जानकारी ली और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *